गौतमबुद्धनगर: शादी के दबाव और आपसी विवाद ने ली युवती की जान: बिसरख में लाइसेंसी पिस्टल से आत्महत्या, पुलिस ने दुष्प्रेरण के आरोपी को किया गिरफ्तार!!
!!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!
गौतमबुद्धनगर।
दो टूक// थाना बिसरख क्षेत्र में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां शादी को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद और मानसिक दबाव के चलते एक युवती ने लाइसेंसी पिस्टल से स्वयं को गोली मार ली। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए बिसरख पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना दिनांक 05 फरवरी 2026 की है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त आशीष पंवार द्वारा अपनी महिला मित्र को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया, जिससे आहत होकर युवती ने अभियुक्त की लाइसेंसी पिस्टल से अपने सिर में गोली मार ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई।
पार्टी के दौरान बढ़ा विवाद, कमरे में जाकर उठाया खौफनाक कदम
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह अपनी महिला मित्र के साथ राधा स्काई सोसाइटी में पार्टी करने गया था। दोनों पिछले 5 से 6 वर्षों से एक-दूसरे के संपर्क में थे। शादी को लेकर चल रही बातचीत के दौरान दोनों के बीच तीखी कहासुनी हो गई। विवाद के बाद युवती कमरे में चली गई, जहां उसने अभियुक्त के बैग में रखी लाइसेंसी पिस्टल से स्वयं को गोली मार ली।
लोकल इंटेलिजेंस से गिरफ्तारी, हथियार बरामद
मृतका के परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना बिसरख में मु0अ0सं0 90/2026, धारा 108, 62 बीएनएस व 30 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
दिनांक 06 फरवरी 2026 को पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस की मदद से अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल, 05 जिंदा कारतूस एवं 01 खोखा कारतूस बरामद किया गया।
बरामद सामग्री
- 01 लाइसेंसी पिस्टल मय 05 जिंदा कारतूस
- 01 खोखा कारतूस
- मृतका की चप्पल (अभियुक्त की कार से)
अभियुक्त का विवरण
- नाम: आशीष पंवार
- पिता: किरेन्द्र सिंह
- स्थायी निवासी: ग्राम ककड़ीपुर, थाना रमाला, जिला बागपत
- वर्तमान पता: ऑफिसर सिटी प्रथम, राजनगर एक्सटेंशन, थाना नन्दग्राम, जिला गाजियाबाद
- उम्र: लगभग 35 वर्ष
फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए विधिक कार्रवाई जारी है।
