मऊ :
जलभराव से परेशान से नगर वासियों का फूटा गुस्सा किया प्रदर्शन,लगाया भेदभाव का आरोप।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ के कुर्थी जाफरपुर नगर पंचायत क्षेत्र में सड़क पर भरे गन्दे पानी के निकासी की समस्या को लेकर कालोनी वासियों ने विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी किया और वार्ड में विकास कार्य में चेयरमैन पर भेदभाव का आरोप ।
विस्तार:
मऊ जनपद के कुर्थी जाफरपुर नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर दो की गलियों मे भरा गन्दे से लोगों का जनजीवन अस्त ब्यस्त हो गया है जल निकासी की समस्या से जूझ रहे नगर वासियों ने शनिवार को नगर पंचायत प्रशासन के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन और जमकर नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि वार्ड में गन्दे पानी की निकासी की व्यवस्था पूरी तरह से लुंज-पुंज हो गई है। कहा कि नाला न होने से घरों के नाबदान के पानी अवरूद्ध है। विरोध-प्रदर्शन के दौरान वार्ड के लोगों ने कहा कि पूर्व में वार्ड में गन्दे पानी के निकासी के लिए एक बड़े नाले का निर्माण होना था। लेकिन आज तक नाला निर्माण नहीं हो सका। कहा कि वार्ड में लगा इंडिया मार्का हैंडपंप के पानी के निकासी न होने से हैंडपंप के चारों तरफ गन्दे पानी का जमाव लगा हुआ है लोग इसी हैंडपंप से दूषित पानी पीने को मजबूर हैं लेकिन पंचायत प्रशासन अपनी जिम्मेदारियों से पूरी तरह से संवेदनहीन हो चुका है। शिकायत के बावजूद पंचायत प्रशासन लापरवाह बना हुआ है। कहा कि गन्दे पानी के निकासी के लिए कोई साधन न होने से वार्ड में जगह जगह जलभराव और गन्दगी पसरा हुआ है। आरोप लगाया कि चेयरमैन के तानाशाही और द्वेश के चलते वार्ड में नाला निर्माण नहीं हो रहा है। उन्होंने ने वार्ड में चेयरमैन पर विकास कार्यों को लेकर भेदभाव करने का आरोप लगाया है। विरोध-प्रदर्शन के दौरान सत्येंद्र कुमार ,रोहित कुमार, शिवम, रविंदर वीरेंद्र ,सतिराम ,उर्मिला, रीना ,बसंती ,ललित ,मल्टी चंदा देवी आदि मौजूद थे।
