गौतमबुद्धनगर: सेक्टर-58 पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब तस्करी का पर्दाफाश, 105 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार!!
!!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!
दो टूक// नोएडा।
पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के अंतर्गत थाना सेक्टर-58 नोएडा पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 105 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है, जो अरुणाचल प्रदेश मार्का बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 06 फरवरी 2026 को थाना सेक्टर-58 पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस और बीट पुलिसिंग के माध्यम से मिली गोपनीय सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने सेक्टर-62 नोएडा के पास से नदीम उर्फ टोनी पुत्र राजबली को धर दबोचा। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से बड़ी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
गिरफ्तार अभियुक्त नदीम उर्फ टोनी, उम्र लगभग 25 वर्ष, मकनपुर कॉलोनी, जनपद गाजियाबाद का निवासी है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिससे उसके आपराधिक प्रवृत्ति का पता चलता है।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
- मु0अ0सं0-42/2026, धारा 60/63 आबकारी अधिनियम, थाना सेक्टर-58 नोएडा
- मु0अ0सं0-1979/2018, धारा 411, 414 भादवि, थाना इन्दिरापुरम, गाजियाबाद
- मु0अ0सं0-210/2024, धारा 414 भादवि, थाना खोडा, गाजियाबाद
बरामदगी का विवरण
- 105 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब (अरुणाचल प्रदेश मार्का)
पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि अवैध शराब की सप्लाई किन-किन क्षेत्रों में की जा रही थी और इसके पीछे कोई संगठित गिरोह तो सक्रिय नहीं है।
पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध शराब, मादक पदार्थों एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।।
