शनिवार, 7 फ़रवरी 2026

गौतमबुद्धनगर: नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, शातिर अभियुक्त गिरफ्तार!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, शातिर अभियुक्त गिरफ्तार!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

चोरी की मोटरसाइकिल, 5 स्नैच किए मोबाइल और अवैध चाकू बरामद, फरार साथी की तलाश जारी

दो टूक// नोएडा। थाना सेक्टर-58 नोएडा पुलिस ने मोबाइल फोन स्नैचिंग की घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से स्नैचिंग में प्रयुक्त चोरी की मोटरसाइकिल, 05 मोबाइल फोन तथा एक अवैध चाकू बरामद किया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय मोबाइल स्नैचिंग गिरोह को बड़ा झटका लगा है।

पुलिस के अनुसार दिनांक 06 फरवरी 2026 को थाना सेक्टर-58 पुलिस टीम ने लोकल इंटेलिजेंस एवं इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से सेक्टर-62 नोएडा के पास से अभियुक्त रिशू पुत्र सत्यनारायण को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से चोरी की मोटरसाइकिल स्प्लेंडर (रजिस्ट्रेशन नंबर DL5SCQ-7215), स्नैच किए गए 05 मोबाइल फोन और एक अवैध चाकू बरामद हुआ।

पूछताछ में अभियुक्त ने खुलासा किया कि वह अपने एक साथी के साथ मिलकर चोरी की मोटरसाइकिल पर सवार होकर राह चलते लोगों से मोबाइल फोन स्नैच करता था। बरामद मोटरसाइकिल को अभियुक्त द्वारा विनोद नगर ईस्ट, दिल्ली से चोरी किया गया था। इसी बाइक के जरिए सेक्टर-57, 58, 60 और 62 नोएडा क्षेत्र में कई स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम दिया गया।

अभियुक्त ने यह भी स्वीकार किया कि एक Apple-16 मोबाइल फोन सेक्टर-62 स्थित बारक्लेव बिल्डिंग के सामने पैदल जा रहे एक व्यक्ति से छीना गया था। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त का साथी अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त रिशू शातिर किस्म का अपराधी है और उसके खिलाफ नोएडा व दिल्ली के विभिन्न थानों में पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें लूट, स्नैचिंग और आर्म्स एक्ट से संबंधित मामले शामिल हैं।

अभियुक्त का विवरण

  • नाम: रिशू पुत्र सत्यनारायण
  • निवासी: यूटीसी त्रिलोकपुरी, पडपड़गंज
  • थाना: मयूर विहार, दिल्ली

बरामदगी का विवरण

  1. चोरी की मोटरसाइकिल स्प्लेंडर (DL5SCQ-7215)
  2. स्नैचिंग के 05 मोबाइल फोन
  3. एक अवैध चाकू

आपराधिक इतिहास

  • मु0अ0सं0 002557/2026 धारा 303(2) बीएनएस, थाना कल्याणपुरी ईस्ट, दिल्ली
  • मु0अ0सं0 44/2026 धारा 317(5) बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट, थाना सेक्टर-58, नोएडा
  • मु0अ0सं0 1052/2019 धारा 392, 411 भादवि, थाना सेक्टर-20, नोएडा
  • मु0अ0सं0 422/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना सेक्टर-20, नोएडा

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। मोबाइल स्नैचिंग जैसी घटनाओं पर सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी।।