शनिवार, 7 फ़रवरी 2026

अम्बेडकर नगर :प्राईमरी स्कूल मे चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार,माल बरामद।||Ambedkar Nagar:A cunning thief who stole from a primary school has been arrested, and the stolen goods have been recovered.||

शेयर करें:
अम्बेडकर नगर :
प्राईमरी स्कूल मे चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार,माल बरामद।
दो टूक : अम्बेडकरनगर जनपद के कोतवाली टाण्डा क्षेत्र मीरानपुरा बालक नगर प्राथमिक विद्यालय मे ताला तोड़कर रसोई रुम से बच्चों का राशन समेत तमाम समान चोरी करने वाले शातिर चोर को पुलिस टीम शनिवार तड़के भोर स्थानीय थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद किया।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार कोतवाली टाण्डा क्षेत्र प्राथमिक विद्यालय मीरानपुरा बालक नगर में बीते 1/2 फरवरी की रात्रि अज्ञात चोरी कर बच्चों का राशन एवं तमाम कीमती समान चोरी करने के सम्बंध मिली तहरीर के आधार पर कोतवाली टाण्डा पुलिस ने  मु0अ0सं0-28/26 धारा-305(E)/331(4)/ 317(2) /317 (4) BNS तथा मु0अ0सं0-33/26 305(E)/331(4)/317(2)/317 (4) BNS की धाराओं मुकदमा दर्ज चोरी की छानबीन शुरु कर दी । मुखबिर खास की सूचना पर शनिवार तड़के भोर में स्थानीय कोतवाली क्षेत्र श्री मोड़, लक्ष्मी गेस्ट हाउस के बगल में बास की कोठी के पास अबरार अहमद पुत्र निसार अहमद उम्र 32 वर्ष निवासी छज्जापुर उत्तरी थाना टाण्डा अम्बेडकरनगर को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी के सामान का बरामद किया गया। नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए उपरोक्त माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।
पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार शातिर चोर ने बताया कि दिनांक 1/2 फरवरी 2026 की रात्रि मे प्राथमिक विद्यालय मीरानपुरा बालक नगर से रात्रि में ताला तोड़कर दो गैस सिलेंडर, एक परात, एक स्टील का ड्रम, एक बाल्टी, दो स्टील के ढक्कन व एक बोरी चावल दो भगोना, एक गैस सिलेण्डर भारत गैस, एक भगोना सिलवर, एक ड्रम स्टील, एक बाल्टी स्टील, दो ढक्कन स्टील, एक बोरी चावल करीब 25 से 30 किलो चोरी कर लिया गया था। दूसरा गैस सिलेण्डर भारत गैस इमामदस्ता (मसाला कुटनी) एल्युमीनियम, चूल्हा भट्टी दिनांक 4/5 फरवरी 2026 की रात्रि में प्राथमिक विद्यालय मीरानपुरा कन्या से चोरी कर लिया था।
●गिरफ्तार युवक का नाम -व पता -अबरार अहमद पुत्र निसार अहमद निवासी छज्जापुर उत्तरी थाना को० टाण्डा जनपद अम्बेडकरनगर ।
●दर्ज मुकदमे का विवरण।
01. मु0अ0सं0-28/2026 धारा-305(e)/331(4)/317(2)/317(4) बीएनएस थाना को) टाण्डा जनपद अम्बेडकरनगर 02. मु0अ0सं0-33/2026 धारा-305(e)/331(4)/317(2)/317(4) बीएनएस थाना को० टाण्डा जनपद अम्बेडकरनगर