शनिवार, 7 फ़रवरी 2026

गौतमबुद्धनगर: मां पर फावड़े से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जारचा पुलिस की त्वरित कार्रवाई!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: मां पर फावड़े से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जारचा पुलिस की त्वरित कार्रवाई!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

गौतमबुद्धनगर | 07 फरवरी 2026

दो टूक:: थाना जारचा पुलिस ने स्थानीय खुफिया सूचना के आधार पर बड़ी सफलता हासिल करते हुए मां पर जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त फावड़ा भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार दिनांक 07 फरवरी 2026 को थाना जारचा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 019/26 धारा 109(1)/115(2)/352/351(2)/3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) में वांछित अभियुक्त बबली पुत्र नारायण को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

बताया गया कि दिनांक 04 फरवरी 2026 को वादी द्वारा थाना जारचा पर एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया था, जिसमें आरोप लगाया गया कि अभियुक्त बबली पुत्र नारायण ने गाली-गलौज करते हुए वादी की माता पर जान से मारने की नीयत से फावड़े से हमला किया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। इस गंभीर घटना को संज्ञान में लेते हुए थाना जारचा पुलिस द्वारा तत्काल मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की तलाश शुरू की गई थी।

लगातार प्रयास और स्थानीय सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया तथा घटना में प्रयुक्त फावड़ा भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

अभियुक्त का विवरण

  • नाम: बबली पुत्र नारायण
  • निवासी: ग्राम उपरालसी, थाना जारचा, गौतमबुद्धनगर
  • उम्र: लगभग 53 वर्ष

पंजीकृत अभियोग का विवरण

  • मु0अ0सं0: 019/26
  • धाराएं: 109(1)/115(2)/352/351(2)/3(5) बीएनएस
  • थाना: जारचा, गौतमबुद्धनगर

बरामदगी

  • घटना में प्रयुक्त फावड़ा

जारचा पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर आमजन में विश्वास और मजबूत हुआ है।।