सोमवार, 2 फ़रवरी 2026

लखनऊ : सुशांत गोल्फसिटी के फ्लैट में फंदे से प्रापर्टी डिलर का लटकता मिला शव।।||Lucknow:The body of a property dealer was found hanging in his flat in Sushant Golf City.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
सुशांत गोल्फसिटी के फ्लैट में फंदे से प्रापर्टी डिलर का लटकता मिला शव।।
मृतक के परिजनों का है राजनीतिक बैकग्राउंड।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना सुशांत गोल्फ सिटी  के एक फ्लैट में एक प्रापर्टी डिलर का फंदे से लटकता शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुची स्थानीय पुलिस ने शव फंदे से उतार कर फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाने के उपरांत विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक परिजनों का आरोप है कि शिवम के पार्टनर्स ने उनके साथ धोखाधड़ी कर पैसों का घपला किया था जिसकी वजह से वह काफी दिनों से परेशान चल रहे थे। इस मामले में सुशांत गोल्फ सिटी थाने में परिजनों ने आरोपी पार्टनर्स के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विस्तार : 
जानकारी के अनुसार जनपद बलरामपुर निवासी शिवम त्रिपाठी लखनऊ के थाना सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र रिश्ता मैनहैटन में टावर नंबर A2 फ्लैट संख्या 407 में किराए पर फ्लैट लेकर रहते थे। बीते एक फरवरी की शाम मकान मालिक फ्लैट पर पहुंचा। काफी देर तक आवाज लगाने के बावजूद दरवाजा नहीं खुला। फ्लैट मालिक को शक हुआ तो उसने सिक्योरिटी गार्ड को बुलाया। फिर वीडियो बनाते हुए फ्लैट का दरवाजा तोड़ा, अंदर जाकर देखा तो शिवम पंखे के सहारे फंदे से झूल रहा था। उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुची  पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी और आवश्यक विधिक कार्रवाई मे जुट गई।
पुलिस के अनुसार दिनांक 01.02.2026 को समय करीब 18.00 बजे में थाना सुशान्त गोल्फ सिटी को डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि रिश्ता मैनहैटन, टावर संख्या A-2, फ्लैट संख्या 407 में किराये पर रहने वाला व्यक्ति काफी देर से दरवाजा नहीं खोल रहा है। 
     सूचना पर थाना स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुँची।मकान मालिक एवं सोसाइटी के सुरक्षा कर्मियों की सहायता से वीडियोग्राफी कराते हुए फ्लैट का दरवाजा खोला गया, जहाँ फ्लैट के अंदर किराये पर रहने वाले शुभम त्रिपाठी पुत्र राजेश सिंह, उम्र करीब 30 वर्ष को फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया गया। जाँच के दौरान पाया गया कि मृतक ने अपने किराये के फ्लैट में छत में लगे पंखे से चादर का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या की है। फील्ड यूनिट को मौके पर बुलाकर निरीक्षण एवं अन्य कार्यवाही कराई गई।शव को पुलिस द्वारा कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। मौके पर पहुँचे मृतक के चचेरे भाई संतोष कुमार त्रिपाठी, निवासी गोमतीनगर विस्तार, लखनऊ द्वारा जानकारी करने  पर मृतक के संबंध में प्रथमदृष्टया ज्ञात हुआ कि वह मूल रूप से ग्राम घोरीपुर बिरवा थाना सादुलनगर जनपद बलरामपुर का निवासी था जो लखनऊ में किराये पर रहकर इंटीरियर का कार्य करता था तथा अविवाहित था। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। 
मृतक के परिजनों ने बताया कि शिवम प्रॉपर्टी का काम करते थे। काफी समय से उसके साथ काम करने वाले उसको पैसा नहीं दे रहे थे। कई बार शिवम ने उन लोगों से पैसे मांगे थे उन लोगों की तरफ से कोई जवाब नहीं आया था। इससे शिवम मानसिक तौर पर काफी परेशान चल रहे थे। शिवम के परिवार में पिता राजेश त्रिपाठी, मां, छोटा भाई प्रखर और अभिषेक हैं। परिजन ने आरोपी पार्टनर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है।वहीं मृतक के फूफा विनय कुमार द्विवेदी गोण्डा के विधानसभा मेहनौन से भाजपा के विधायक है।