लखनऊ :
बीजेपी ने शिव कुमार रावत को बनाया
गोसाईगंज मण्डल अध्यक्ष।
दो टूक : भारतीय जनता पार्टी अवध क्षेत्र के अध्यक्ष ने लिस्ट जारी कर गोसाईगंज मण्डल अध्यक्ष की घोषणा की।
भारतीय जनता पार्टी अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने एक लिस्ट जारी कर गोसाईगंज मण्डल के अध्यक्ष पद पर शिव कुमार रावत के नाम की घोषणा की।गोसाईगंज मण्डल के सीताराम पुरवा मजरा बक्कास के रहने वाले शिव कुमार रावत पार्टी में लम्बे समय से जुड़े रहने के साथ ही माढ़रमऊ के शक्ति केंद्र संयोजक किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा से सरोजनीनगर विधानसभा प्रभारी व अर्जुनगंज ,सरोजनीनगर खुशहलगंज अमेठी मण्डल के प्रभारी व प्रवासी सहित अन्य कई पदों पर कार्य करते रहे हैं।इनके पार्टी के प्रति समर्पण को देखते हुए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा इन्हें गोसाईगंज मण्डल का अध्यक्ष बनाया है।इनके मण्डल अध्यक्ष बनने पर भाजपा लखनऊ के अध्यक्ष विजय मौर्य मोहनलालगंज के विधायक अमरेष रावत गोसाईगंज ब्लॉक प्रमुख विनय वर्मा डिम्पल सहित अन्य लोगों बधाई दी।
