लखनऊ :
होली व रमज़ान पर्व को लेकर ब्यापार मण्डल और पुलिस की शांति बैठक सम्पन्न।
दो टूक : लखनऊ के हुसैनाबाद पुलिस चौकी के पास स्थित अवध मैरिज हॉल में सर्व समाज उद्योग व्यापार मंडल की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली और रमज़ान को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन, नगर निगम एवं व्यापारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई।
बैठक में एडीसीपी पश्चिम श्री धनंजय कुशवाहा, एसीपी चौक श्री राज कुमार सिंह, थाना प्रभारी ठाकुरगंज ओमवीर सिंह, सह प्रभारी शहंशाह हुसैन, चौकी प्रभारी राजीव सिंह एवं हेमू पटेल उपस्थित रहे। नगर निगम की ओर से श्री आशुतोष टंडन मौजूद रहे।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष असीम मार्शल, नवाब मसूद अब्दुल्ला, हॉकर संगठन अध्यक्ष प्रदीप वर्मा, प्रदेश सचिव नूरुल हुदा, हुसैनाबाद प्रभारी जमील किराना, एडवोकेट शहंशाह हुसैन, मुतवल्ली हसीन कामिल, सैयद रज़ा इमाम, अजमी रज़ा, अकबरी गेट व्यापार मंडल अध्यक्ष फैसल खान, मंत्री सैयद हुजैफा, जावेद मकसूद, जीनत खान, शब्बो खातून, आफरीन उर्फ चुन्नी आपा, शानू हाशमी, दिलशाद अहमद, हस्सान, जुबैर, जावेद मलिक, रईस अहमद, नबी अहमद, जमील अंडे वाले, बॉबी निगम, दानिश खान, नसीम कुरैशी, अली अकबर, अब्दुर रहमान, एलेना आसिम, अबूसहमा, फरहान, अमान, मास्टर इकबाल, शफीकुर रहमान (मीना ज्वेलरी) सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।
प्रदेश अध्यक्ष असीम मार्शल ने कहा कि दोनों त्योहार आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाए जाएंगे तथा क्षेत्र की साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट व सार्वजनिक शौचालय व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग रखी।
नवाब मसूद अब्दुल्ला ने लखनऊ की गंगा-जमुनी तहज़ीब का उल्लेख करते हुए प्रेम और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। एसीपी चौक ने अफवाहों से दूर रहने की सलाह दी, जबकि एडीसीपी पश्चिम ने सभी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। थाना प्रभारी ठाकुरगंज ओमवीर सिंह ने सभी से सहयोग की अपील ll
