लखनऊः
एयरपोर्ट पर पकड़ी गई दो करोड़ की ड्रग्स,यात्री गिरफ्तार।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अर्न्तराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार को बैंकाक से पहुंचे यात्री के ट्राली बैग में 5 किलो से अधिक ड्रग्स बरामद होने से हड़कंप मच गया। एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआईयू) की सूचना पर कस्टम विभाग के कर्मचारियों ने यात्री को हिरासत में लेतु हुए बरामद ड्रग्स को जब्त कर लिया है। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2.05 करोड़ रुपये गई है फिलहाल यात्री के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विस्तार :
कस्टम कमिश्नर मयंक शर्मा ने बताया कि बैंकॉक से रात 11 बजे उड़ाने भरने वाले दुबई की फ्लाइट (एफडी-146) रविवार रात 12.15 बजे लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर पहुंची इस फ्लाइट में बैंकॉक से पहुंचे एक यात्री को संदेह के आधार पर रोका गया और जांच के दौरान उसके ट्रॉली बैग से आठ कुकी टिन बॉक्स बरामद हुआ प्रत्येक टिन बॉक्स के भीतर पॉलीथीन पाउच में पैक हरे रंग का वनस्पतीय पदार्थ मिला है
फील्ड डायग्नोस्टिक टेस्ट किट से जांच करने पर पदार्थ गांजा,मारिजुआना (हाइड्रोपोनिक वीड) पाया गया जो नशीले पदार्थ है जिसका कुल वजन करीब 5.88 किलोग्राम है आरोपी यात्री के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया।इसके में न्यायालय के समक्ष पेश करने पर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.। सीमा शुल्क विभाग ने गांजा/,मारिजुआना को पैकेजिंग सामग्री सहित एनडीपीएस अधिनियम के प्रावधानों के तहत जब्त कर लिया है। अधिकारियों के मुताबिक तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
