बुधवार, 4 फ़रवरी 2026

लखनऊ : मछली मण्डी से ई-रिक्शा हुआ चोरी, रिपोर्ट दर्ज।।||Lucknow:An e-rickshaw was stolen from the fish market; a report has been filed.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
मछली मण्डी से ई-रिक्शा हुआ चोरी, रिपोर्ट दर्ज।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना पीजीआई क्षेत्र तेलीबाग मछली मण्डी से बेखौफ चोरो नजर भजते ई-रिक्शा चोरी कर फरार हो गया।पीडित ई-रिक्शा चालक ने काफी तलाश की लेकिन कहीं कुछ पता नही चला और थाना पीजीआई थाने मे लिखित शिकायत करते हुए मुकदमा दर्ज करा रखा है।
विस्तार : 
जानकारी के अनुसार विनय कुमार गौतम पुत्र स्व० अनिल कुमार गौतम निवासी देवी खेडा नियर हनुमान मंदिर तेलीबाग थाना आशियाना जनपद-लखनऊ का है। प्रार्थी का ई- रिक्शा जिसका नं0 UP-32-ZN-4288 चलाकर जीवकोपार्जन करते है। इन्होंने ने बताया कि दिनांक 26.1.2026 को समय करीब रात 9.30 तेलीबाग मछली मण्डी मे ई रिक्शा खड़ा कर के समान ले रहे थे इसी बीच नजर हटते किसी ने चोरी कर लिया है। काफी तलाश एवं ढूढने के बावजूद भी ई- रिक्शा का पता नहीं चल रहा है। मेरा ई-रिक्शा का सफेद रंग का है तथा जो कि ई.एम.आई. पर लिया था।
फिलहाल पुलिस ने पीडित ई-रिक्शा चालक की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के सहारे चोर की तलाश शुरु कर दी।।