शुक्रवार, 27 फ़रवरी 2026

लखनऊ :तेलीबाग में पालतू कुत्ते को लेकर हुए विवाद में युवक की पीटाई।||Lucknow:A young man was beaten up in a dispute over a pet dog in Telibagh.||

शेयर करें:
लखनऊ :
तेलीबाग में पालतू कुत्ते को लेकर हुए विवाद में युवक की पीटाई।
दो टूक : लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र अन्तर्गत वृन्दावन योजना सेक्टर 5 तेलीबाग में पालतू कुत्ता टहलाने को लेकर पड़ोसी से हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और कुत्ता पालक से लाठी-डंडों से मारपीट किया। मामला थाने पहुचा पुलिस ने पीडित की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई कर रही है। इस तरह की घटनाओं में अक्सर पड़ोसी के पालतू कुत्ते को लेकर विवाद आम हो गया है पालतू कुत्ता की लैटिन कराने वा कुत्ते के भौंकने या काटने की कोशिश का मामला होता है। फिलहाल नगर निगम क्षेत्र मे पशु पालन की नगर निगम गाइडलाइंन बना रखी है ।
विस्तार
जानकारी के अनुसार  थाना पी0जी0आई क्षेत्र गांधी नगर तेलीबाग निवासी प्रदीप कुमार 21 फरवरी की रात लगभग 10 बजे पालतू कुत्ता टहलाने घर पास वृन्दावन योजना सेक्टर 5 तेलीबाग गए हुए थे।
तभी पड़ोसी पाडेय निवास के लोगों ने दरवाजे पर कुत्ते को लैट्रिन करवाने की आशंका जताते हुए विवाद शुरु विवाद दोनो पक्षों गाली गलौज मे बदला गया और  हिंसक रूप ले लिया ।
पीडित कुत्ता पालक का आरोप है कि पड़ोसी पाडेय ने जाती सूचक गालियां देते हुए मारपीट करने लगे किसी तरह जान बचा कर घर पहुचे और घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर आयी पुलिस ने थाने मे तहरीर देने की बात कह कर लौट गई।
फिलहाल थाना पीजीआई पुलिस ने पीडित कुत्ता पालक प्रदीप की तहरीर पर मुकदमा दर्ज अग्रिम कार्रवाई कर रही है।