लखनऊ :
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक मौत,दूसरे की हालत नाजुक।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना गोसांईगंज क्षेत्र दाउदनगर मे किसान पथ सर्विसलेन पर बेकाबू वाहन ने बाईक सवार को रौंदते हुए फरार हो गया। और बाईक सवार एक युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई दूसरा युवक गम्भीर रुप से घायल हो गया है राहगीरों की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घायल को नजदीकी हास्पिटल पहुचाया और शव को कब्जे मे लेकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार शुक्रवार 6 फरवरी की शाम समय करीब 4.30 बजे थाना गोसाईगंज पर सूचना मिली कि थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम दाउदनगर में अज्ञात वाहन व बाइक का एक्सीडेंट हो गया है जिसमें बाइक चालक की मौके पर मृत्यु हो गयी है इस सूचना पर थाना स्थानीय पुलिस एवं सहायक पुलिस आयुक्त गोसाईगंज द्वारा मौके पर जाकर जानकारी की तो ज्ञात हुआ कि अजीत पुत्र राम फकीरे निवासी ग्राम नवीखेड़ा मजरा मोहारीखुर्द थाना गोसाईगंज लखनऊ उम्र करीब 24 वर्ष अपने चचेरे भाई सनी पुत्र राम किशोर निवासी उपरोक्त उम्र करीब 22 वर्ष के साथ मोटरसाइकिल से सेंवई से अपने घर नवीखेड़ा जा रहे थे कि तभी रास्ते में ग्राम दाउदनगर सर्विस लेन पर अज्ञात कंटेनर (ट्रक) द्वारा मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी और ट्रक चालक वाहन सहित मौके से भाग गया। उक्त दुर्घटना में अजीत उपरोक्त की मौके पर मृत्यु हो गई जबकि उसका चचेरा भाई घायल हो गया। मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीडित के परिजन मौके पर मौजूद है। परिजनो की मौजूदगी में शव का पंचायतनामा भर शव को अग्रिम कार्यवाही हेतु मौर्चरी भेज दिया गया । अन्य आवश्यक कार्यवाही प्रचलित है।
