अम्बेडकरनगर :
महिला आरक्षी का वीडियो बनाना पड़ा महंगा,मुकदमा दर्ज।
ऐसे मामलों होगी सख्त से सख्त कार्रवाई : सीओ सदर।
।।पूनम तिवारी।।
दो टूक : अंबेडकर नगर। जनपद अंबेडकर नगर के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत स्थित रगड़गंज बाजार में एक ज्वलंत मामला प्रकाश में आया है। जहां उक्त बाजार में बेबी केयर नामक क्लिनिक और मेडिकल स्टोर संचालित करने वाले एक मनबढ़ और दबंग युवक के द्वारा एक महिला आरक्षी की वीडियो बनाने और मना करने पर मां बहन की गली गलौज करते हुए मारपीट करने की घटना घटित हुई है। पीड़ित महिला आरक्षी के द्वारा 112 पुलिस बुलाने पर मनबढ़ युवक को पुलिस हिरासत में लेकर आवश्यक पूछताछ तथा मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई कोतवाली अकबरपुर में की गई।क्षेत्राधिकारी सदर नीतीश कुमार तिवारी ने बताया कि शुक्रवार को रगड़गंज बाजार में किराए के मकान में रहने वाली महिला आरक्षी जिसकी तैनाती कोतवाली शहर में है, सूचना दी गई कि धीरेंद्र पुत्र मायाराम निवासी इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के द्वारा महिला आरक्षी के आवास के बाहर से वीडियो बना रहा था, और महिला आरक्षी के द्वारा विरोध करने पर उक्त दबंग युवक के द्वारा महिला आरक्षी को बुरी तरीके से गाली गलौज देते हुए घसीट कर मारा पीटा गया घटना की सूचना मिलते ही हरकत में आई कोतवाली और 112 की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोतवाली अकबरपुर में पुलिस हिरासत में रखा है और गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।क्षेत्राधिकारी नीतीश कुमार तिवारी ने बताया कि महिलाओं से संबंधित अपराधों में कोई सहूलियत कहीं से भी बर्दाश्त नहीं है, और महिला पुलिस के साथ की गई शर्मनाक हरकत को कानूनी रूप से कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी, उन्होंने कहा कि कार्यवाही ऐसी होगी कि लोगों के लिए एक नजीर बनेगी महिलाओं,औरतें बच्चियों का सम्मान हर किसी को करना चाहिए उनके साथ मारपीट और विशेष कर पुलिस के साथ मारपीट किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।शहर कोतवाल श्रीनिवास पांडे ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।
