लखनऊ :
पेड़ काटने के दौरान पेड़ के चपेट में आया, युवक हुई मौत।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना गोसाईगंज क्षेत्र के मोहम्मदाबाद गांव में घर के पास लगे पेड़ को काटने के दौरान अचानक नीचे गिरने से युवक गम्भीर रुप से घायल हो गया। परिजनों ने आनन फानन मे सीएचसी गोसाईगंज ले गए जहाँ इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। वहीं परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरु कर दिया सूचना पर पहुची पुलिस ने सभी को समझा बूझाकर शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।वहीं मामले की जांच शुरू कर दी है।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार दिनांक 07.02.2026 को थाना गोसाईगंज पर समय 12.55 बजे सूचना प्राप्त हुई कि सीएचसी गोसाईगंज में एक युवक को परिजनों के द्वारा घायल अवस्था में लाया गया था। युवक की स्थिति गंभीर होने के कारण सीएचसी गोसाईगंज से घायल को रेफर कर दिया गया था। जिसके तुरंत बाद ही युवक की मृत्यु हो गई। इस सूचना पर तत्काल थाना स्थानीय पुलिस द्वारा सीएचसी गोसाईगंज पहुंचकर जानकारी की गयी तो ज्ञात हुआ कि मृतक त्रिलोकचंद्र उम्र करीब 35 वर्ष पुत्र भगौती निवासी ग्राम मोहम्मदाबाद थाना गोसाईगंज लखनऊ अपने घर के पीछे लगे पेड़ को काट रहा था कि अचानक से पेड़ युवक के ऊपर गिर गया, जिससे युवक गंभार रूप से घायल हो गया, जिनको उनके परिजनों द्वारा इलाज हेतु सीएचसी गोसाईगंज ले जाया गया, जहां घायल युवक की स्थिति गंभीर होने के कारण अस्पताल से उसको रेफर कर दिया गया था, तुरंत बाद ही त्रिलोकचंद्र उपरोक्त की मृत्यु हो गई। इस पर मौजूद मृतक के परिजन आक्रोशित हो गए, जिन्हें पुलिस के द्वारा समझा-बुझाकर शांत कराया गया। पुलिस द्वारा परिजनों की मौजूदगी में शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी हाउस भेजा जा रहा है। अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
