शनिवार, 7 फ़रवरी 2026

गौतमबुद्धनगर: IMPLUSE बार में बाउंसरों की दबंगई! DJ फ्लोर विवाद के बाद मारपीट, वीडियो वायरल — पुलिस ने अब तक 12 आरोपी किए गिरफ्तार!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: IMPLUSE बार में बाउंसरों की दबंगई! DJ फ्लोर विवाद के बाद मारपीट, वीडियो वायरल — पुलिस ने अब तक 12 आरोपी किए गिरफ्तार!!

 !१वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

नोएडा | 

दो टूक// नोएडा के सेक्टर-39 थाना क्षेत्र अंतर्गत गार्डन गैलेरिया मॉल स्थित IMPLUSE बार एक बार फिर गंभीर विवादों के चलते सुर्खियों में है। बार के भीतर और बाहर बाउंसरों की कथित गुंडागर्दी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है।

DJ फ्लोर पर डांस को लेकर शुरू हुआ विवाद

प्राप्त जानकारी के अनुसार, IMPLUSE बार के बाहर कुछ व्यक्तियों के बीच डांस करने को लेकर आपसी विवाद उत्पन्न हो गया। यह विवाद देखते-ही-देखते हिंसक हो गया और मारपीट में बदल गया। आरोप है कि बार के बाउंसरों ने स्थिति संभालने के बजाय युवकों के साथ बेरहमी से मारपीट की।

वीडियो बना रहे युवकों और महिलाओं से भी बदसलूकी

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जब कुछ युवक और महिलाएं इस पूरी घटना का वीडियो बनाने लगे तो उनके साथ भी धक्का-मुक्की और मारपीट की गई। महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार के आरोपों ने मामले को और गंभीर बना दिया।

कानून-व्यवस्था की उड़ाई गई धज्जियां

घटना के दौरान बार परिसर में कानून-व्यवस्था की खुलेआम धज्जियां उड़ाई गईं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि IMPLUSE बार में पहले भी अराजक माहौल, देर रात हंगामा और अव्यवस्थाओं की शिकायतें सामने आती रही हैं।
इसके साथ ही बार में मिलावटी शराब परोसने और नियमों की अनदेखी के आरोप भी लगाए जा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर आक्रोश, कार्रवाई की मांग

घटना के वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा साफ नजर आ रहा है। नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने बार प्रबंधन और बाउंसरों पर सख्त कार्रवाई तथा बार के लाइसेंस की जांच की मांग तेज कर दी है।

पुलिस की सख्त कार्रवाई, अब तक 12 गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, डांस को लेकर हुए इस आपसी विवाद की सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-39, नोएडा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। पहले चरण में 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, जबकि आगे की जांच के दौरान 05 अन्य व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया गया, जिससे अब तक कुल 12 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है और वायरल वीडियो के आधार पर मामले की गहन जांच जारी है।

अब बड़ा सवाल

लगातार विवादों में घिर रहे IMPLUSE बार पर क्या प्रशासन और सख्ती दिखाएगा?
या फिर ऐसे हाई-प्रोफाइल इलाकों में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली घटनाएं यूं ही होती रहेंगी?