लखनऊ :
दस लाख रुपए न देने पर मार-पीटकर नई नवेली दुल्हन को घर से निकाला।
विवाहित ने ससुराली जानो पर दर्ज कराई एफआईआर।
दो टूक : राजधानी लखनऊ में दुल्हन को सुसराल पहुचते ही उठने लगी दस लाख रुपये की दहेज की मांग न देने पर मारपीट कर ससुराल से निकाल दिया गया।
नवविवाहित ने थाना पीजीआई में तहरीर देते हुए पति समेत तीन लोगों पर मानसिक क्रूरता, दहेज उत्पीड़न, शारीरिक प्रताड़ता एवं मारपीट कर घर से निकलने का मुकदमा दर्ज करया है।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार थाना पीजीआई क्षेत्र वृन्दावन योजना सेक्टर 18 कैलाश एनक्लेव मे रहने वाली पूजा ने अपने ससुराली जनो के खिलाफ थाना पीजीआई मे तहरीर देते हुए 11 फरवरी को मुकदमा दर्ज कराया है। इनका आरोप है कि 25 नवंम्बर 2025 को हिंदू रीति रिवाज के अनुसार गौरव मैरिज लन, अकबरपुर रोड अयोध्या में प्रांशु नंदन पुत्र सुनील कटिहार के साथ विवाह हुआ था। जिसमें मेरे माता-पिता ने 7 लख रुपए कैश, सोने की चैन एवं अंगूठी सास, ससुर एवं नंनद के लिए जेवर, घर का सभी सामान फर्नीचर, इलेक्ट्रनिक आदि इत्यादि दहेज दिया था । लेकिन ससुराल पहुंचने के दूसरे दिन से ही मुझ पर मेरे पति, मेरे ससुर (सुनील कटियार) मेरी सास (साधना कटियार), एवं ननद (हर्षिता कटिहार) द्वारा 10 लाख रुपए दहेज की और मांग कर लागे,दहेज देने मे असमर्थता जताने पर आए दिन मांसिक शारीरिक रुप से प्रताड़ित करने लगे। विरोध करने पर मार पीटकर घर से निकल दिया।
पीडिता की तहरीर पर पीजीआई पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
