लखनऊ :
आंन लाइन ट्रेडिंग में इन्वेस्टमेंट के नाम पर दो लाख की ठगी।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना पीजीआई क्षेत्र वृन्दावन योजना सेक्टर चार रहने वाली महिला के साथा साइबर जालसाजों ने आंन लाइन ट्रेडिंग कम्पनी में इन्वेस्ट के नाम पर दो लाख की ठगी कर लिया। ठगी का एहसास होने पर पीडिता ने साइबर क्राईम सेल समेत स्थानीय थाना में लिखित शिकायत कर मुकदमा दर्ज कराया है।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार अमिता सिंह पत्नी आशुतोष कुमार सिंह निवासी गैलेक्सी अपार्टमेंट सेक्टर चार वृन्दावन योजना थाना पीजीआई लखनऊ ने थाना पीजीआई मे तहरीर देते हुए बताया कि 20/8/2025 को ब्यक्तिगत मोबाइल नम्बर पर आन लाइन ट्रेडिंग एल्गो ट्रेडिग के नाम से काल आयी और अपनी बातों मे उलझा कर डिमैट एकान्ट ओपन करा के दो लाख ट्रान्सफर करवाया लिया था बाद में डिमैट एकाउन्ट, चेक करने पर नकली पाये गया वो किसी भी SEBI साइट पर नहीं था।।
पीडिता की तहरीर पर पुलिस ने आईटी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
थाना पीजीआई इस्पेक्टर धीरेन्द्र कुमार ने बताया कि साइबर क्राइम से बचने के लिए सतर्कता सबसे बड़ी सुरक्षा है। अंजान लिंक पर क्लिक न करें, मजबूत पासवर्ड (OTP/PIN) साझा न करें, और सरकारी पोर्टल cybercrime.gov.in का उपयोग करें। वित्तीय धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें। संदिग्ध कॉल या मैसेज से सावधान रहें, क्योंकि अपराधी लगातार अपनी तकनीक बदल रहे हैं फिलहाल साइबर अपराध को लेकर पुलिस प्रशिक्षण और जागरूकता कार्यक्रम चल रहा है।
