शनिवार, 14 फ़रवरी 2026

लखनऊ :जिला कोर्ट बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप,पुलिस ने की संघन जांच।।||Lucknow:A bomb threat to the district court sparked a stir; police launched a thorough investigation.||

शेयर करें:
लखनऊ :
जिला कोर्ट बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप,पुलिस ने की संघन जांच।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ कोर्ट परिसर में शुक्रवार दोपहर बम से उड़ाने की धमकी मिली। एक न्यायिक अधिकारी को ई-मेल के जरिए धमकी दी गई थी। पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने तीन घंटे तक कोर्ट परिसर की संघन तलाशी ली लेकिन कोई आपत्ति जनक वस्तु नही मिली।
विस्तार : 
जानकारी के अनुसार राजधानी लखनऊ कोर्ट परिसर को मेल से सूचना मिली की बम से उड़ने की धमकी से शुक्रवार दोपहर अफरा तफरी मच गई। एक न्यायिक अधिकारी को धमकी भरा ई-मेल भेजा गया था। कोर्ट से सूचना मिलन पर पुलिस हरकत में आई। बम निरोधक दस्ते से पूरे परिसर की तलाशी शुरू हुई। डॉग स्क्वायड और बीडीएस टीम ने तीन घंटे तक कोर्ट का चप्पा-चप्पा खंगाला। कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिलने पर राहत की सांस ली। डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार दोपहर एक न्यायिक अधिकारी की ई-मेल पर मैसेज आया कि लखनऊ कोर्ट को बम से उड़ा दिया जाएगा। ई-मेल मिलने पर अधिकारी के होश उड़ गए और उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी।
DCP पश्चिम समेत कई थानों की पुलिस कोर्ट परिसर पहुंची। थोड़ी देर बाद बम निरोधक दस्ते की दो टीमें डॉग स्क्वायड के साथ कोर्ट पहुंच गईं। सभी टीमों ने कोर्ट परिसर की जांच शुरू की। 
बम की सूचना पर कोर्ट परिसर में अफरा तफरी मच गई। साथ ही खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हो गई। पुलिस ने कोर्ट परिसर को अपने कब्जे में ले लिया। परिसर में मौजूद लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। भीतर और बाहर आने-जाने वाले सभी रास्तों पर कड़ी निगरानी रखी गई। संदिग्ध वस्तुओं की बारीकी से जांच की गई। पुलिस ने कुछ देर के लिए कोर्ट के अंदर जाने के लिए लोगों को रोक दिया। 
●DCP पश्चिम ने बताया कि कोर्ट परिसर में तीन घंटे सर्च ऑेपरेशन चलाया गया। कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। ई-मेल संदेश भेजने वाले की पुलिस तलाश शुरू कर दी है। आईपी एड्रेस के जरिए यह पता लगाया जा रहा है कि मेल किसने और कहां से भेजा था। कुछ तकनीकी विशेषज्ञों की भी मदद ली जा रही है।