शनिवार, 14 फ़रवरी 2026

गौतमबुद्धनगर: अखिल भारतीय गुर्जर महासभा का बड़ा संगठनात्मक विस्तार: दो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त, विजय सिंह पथिक जयंती पर ग्रेटर नोएडा में ऐतिहासिक महासम्मेलन!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: अखिल भारतीय गुर्जर महासभा का बड़ा संगठनात्मक विस्तार: दो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त, विजय सिंह पथिक जयंती पर ग्रेटर नोएडा में ऐतिहासिक महासम्मेलन!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक// नोएडा/ग्रेटर नोएडा। गुर्जर समाज के ऐतिहासिक एवं अग्रणी संगठन अखिल भारतीय गुर्जर महासभा (स्थापना वर्ष 1908) ने संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए दो वरिष्ठ समाजसेवियों — श्री सविंदर भाटी एवं श्री के.पी. कसाना — को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त करने की घोषणा की है। यह घोषणा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीशचन्द्र भाटी द्वारा की गई।

संगठन के पदाधिकारियों एवं समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव, सामाजिक सक्रियता और नेतृत्व क्षमता से संगठन को नई ऊर्जा तथा व्यापक विस्तार मिलेगा।

1908 से समाज सेवा की मजबूत परंपरा

अखिल भारतीय गुर्जर महासभा वर्ष 1908 से देशभर में गुर्जर समाज की शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, सांस्कृतिक संरक्षण और संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर कार्यरत है। महासभा समय-समय पर सामाजिक एकता, युवा सशक्तिकरण और ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण हेतु कार्यक्रम आयोजित करती रही है।

विजय सिंह पथिक जयंती पर भव्य कार्यक्रम

इसी क्रम में महान क्रांतिकारी एवं समाज सुधारक विजय सिंह पथिक की जयंती के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन गुर्जर संस्कृति शोध संस्थान, ग्रेटर नोएडा में किया जा रहा है। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े शिक्षाविद, युवा, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य अतिथि सहभागिता करेंगे। आयोजन का उद्देश्य समाज को ऐतिहासिक चेतना, सामाजिक एकजुटता और संगठनात्मक मजबूती की ओर प्रेरित करना है।

अशोक भाटी की भूमिका उल्लेखनीय

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अशोक भाटी की गरिमामयी उपस्थिति विशेष रूप से महत्वपूर्ण रहेगी। अशोक भाटी लंबे समय से सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। जमीनी स्तर पर समाज को जोड़ने, युवाओं को संगठन से जोड़ने और सामाजिक मुद्दों पर मुखर नेतृत्व देने के कारण उन्होंने क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। उनकी सक्रियता और समर्पण से संगठन को जनाधार और मजबूती मिली है।

प्रमुख पदाधिकारी रहेंगे उपस्थित

कार्यक्रम में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष (उत्तर प्रदेश) सुनील भाटी, मनवीर नागर, नेशनल युवा कोऑर्डिनेटर नमित भाटी, जिला युवा अध्यक्ष प्रमोद भाटी, सुभाष भाटी, सुनील चावड़ा, शशांक भाटी, नरेंद्र भाटी, पंकज रौसा, शिवमणि रौसा, जगत नागर, रूपेश भाटी, डॉ. नवीन भाटी, डॉ. जय कसाना, अजीत मुखिया, श्यामवीर भाटी एवं दीपक भाटी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे।

महासभा ने समाज के सभी वर्गों से इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है। यह आयोजन न केवल ऐतिहासिक विरासत को स्मरण करने का अवसर होगा, बल्कि संगठनात्मक एकता और सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी सिद्ध होगा।।