शुक्रवार, 13 फ़रवरी 2026

गोण्डा- पहले बीमा करवाइये फिर इटियाथोक कस्बे के विसुही पुल से जाइये, पुराने पुल के निर्माण की मांग को लेकर छात्र पंचायत का विरोध लगातार जारी

शेयर करें:
गोण्डा- जिले के इटियाथोक कस्बे में स्थित पुराने व सकरे विसुही नदी पुल निर्माण को लेकर राष्ट्रीय छात्र पंचायत के कार्यकर्ताओं के द्वारा पिछले कई दिनों से कार्यक्रम कर विरोध दर्ज कराया जा रहा है। सातवें दिन शुक्रवार को अनोखे तरीके से छात्रों ने विरोध दर्ज किया। राष्ट्रीय अद्द्यक्ष शिवम पाड़े ने बताया जो यात्री इस पुल से जा रहे थे उनका बीमा किया गया और उनको बताया गया कि यह पुल कई साल पूर्व बना है और नीचे से काफी कमजोर है जो कभी भी गिर सकता है और बड़ा हादसा हो सकता है। इसीलिए आप लोग पहले राष्ट्रीय छात्र पंचायत के कार्यकर्ताओं के द्वारा अपना बीमा करवा लीजिए तब यात्रा करिये। उन्होंने बताया कि इस बीमा में 20 लाख की जीवन बीमा किया गया है। जिम्मेदार लोग इस समस्या को देख नहीं रहे हैं तो आप लोग अपनी सुरक्षा स्वयं करें। इस अवसर पर सोनू मिश्रा ने बताया की मै यहीं का स्थानीय निवासी हुं। मैं प्रतिदिन इस पुल से आता जाता हूं। यह पुल बहुत ही जर्जर है। मैने अपना जीवन बीमा करवा लिया है। सुधांशु त्रिपाठी का कहना है कि अपनी सुरक्षा को लेकर हमने अपना जीवन बीमा करवा लिया है। विकाश द्विवेदी ने बताया कि राष्ट्रीय छात्र पंचायत के द्वारा उनका बीमा किया गया है। मैं इस पुल से रोज आता जाता हूं। मुझे रोज इस पुल के गिरने का खतरा लगा रहता है। आदित्य बिड़ला के इंप्लॉई हर्षित श्रीवास्तव ने बताया कि सुबह से हम बीमा कर रहे हैं अनेको का बीमा हो चुका है।
कार्यक्रम के संयोजक युगांक मिश्रा ने बताया कि आज सातवें दिन तक 7821 लोगों ने हस्ताक्षर कर समर्थन किया है। इस अवसर पर राहुल यादव, सनत द्विवेदी, सरवन चौहान, हिमांशु तिवारी, विनय यादव, रुद्रांश तिवारी, अजय शर्मा, सत्यम गुप्ता, राज पाण्डेय आदि लोग उपस्थित रहे।