लखनऊ :
ऑनलाइन हैंडक्राफ्ट स्टोर चलाने वाली महिला के साथ गाली गलौज,केस दर्ज।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना पीजीआई क्षेत्र वृन्दावन योजना मे रहने वाली ऑनलाइन हैंडक्राफ्ट स्टोर संचालिक ने स्थानीय थाने में तहरीर देते हुए एक कस्टमर पर गाली गलौज करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार श्रीमती शेरी सिंह उर्फ स्नेहा, सेक्टर 6 A दलजीत विहार वृन्दावन योजना मे रहती है और ऑनलाइन हैंडक्राफ्ट स्टोर चलाती हैं जिसके ग्राहक भारत में है। इनका आरोप है कि महाराष्ट्र की एक महिला नगमा नाम की कुछ सामान खरीदा था जिसे मुझे उसे भेजना था पर चूकि ये हस्तशिल्प है और उसके ऊपर से उन्हें रंग भी करवाना था तो उसमे समय लगना था जिसकी जानकारी दे दी गई थी।
इसके बावजूद ग्राहक महिला ने काल कर गाली गलौच और भद्दी भद्दी गालियां देना शुरू कर दिया और अपने भाई बहनों से बदनाम करना भी शुरु कर दिया। विरोध करने नम्बर बदल कर व्हाट्सएप एवं अन्य के माध्यम से प्रताडित करना शुरु कर दिया। पीडिता ने जिसकी शिकायत साइबर क्राइम सेल समेत स्थानीय पुलिस से की। पीजीआई पुलिस ने मिली तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज कर लिया है।।
