लखनऊ :
कोर्ट परिसर से पिस्टल कारतूस के साथ दो युवक गिरफ्तार।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के पुराना कोर्ट परिसर गेट नम्बर 8 से दो युवकों को पिस्टल और कारतूस के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया गया। इनमें से एक आरोपी का केस एनआईए कोर्ट में चल रहा है। कोर्ट परिसर में हथियार ले जाने की मंशा पर
पुलिस पूछताछ कर रही है।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार गुरुवार की शाम
थाना वजीरगंज क्षेत्र पुराना हाईकोर्ट परिसर पर गेट नम्बर 8 पर पुलिस चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो युवको को गिरफ्तार उनके पास से पिस्टल और कारतूस बरामद किया है। जिनका नाम भानु प्रताप यादव निवासी राजाजीपुरम थाना तालकटोरा का रहने वाला है। दूसरे का नाम लालचन्द्र कजानी निवासी अमन विहार, थाना ठाकुरगंज, लखनऊ है। भानु प्रताप यादव
का एक केस एनआईए कोर्ट में विचाराधीन है। गुरुवार को वह अपने साथी लालचंद के साथ कचहरी परिसर में प्रवेश करते समय गेट नंबर-8 पर रोका गया। तलाशी के दौरान उसके पास से फैक्ट्री मेड .32 बोर पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए। काफी नशे में है पूछताछ मे पिस्टल को लाइसेंसी बताया लेकिन वैध लाइसेंस नही दिखा पाया।
पुलिस के मुताबिक न्यायालय परिसर कचहरी में प्राप्त धमकी भरे मेल के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किये जाने हेतु पुलिस द्वारा बीडीएस टीम एवं डॉग स्क्वॉड के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।
दिनांक 26.02.2026 को समय लगभग 16:45 बजे गेट नं0-8ए, पुराना हाईकोर्ट परिसर पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध भानू प्रताप यादव और लालचंद को रोककर तलाशी के दौरान कब्जे से एक .32 बोर पिस्टल तथा मैग्जीन में दो जिन्दा कारतूस बरामद हुआ।
दोनो को हिरासत में लेकर थाना वजीरगंज पर मु0अ0सं0 41/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।।
लखनऊ सिविल कोर्ट से पिस्टल के साथ गिरफ्तार करती हुई।
