शनिवार, 21 फ़रवरी 2026

लखनऊ : हर्ष फायरिंग मे LDA ड्राइवर को लगी गोली हुई मौत,घटना शादी समारोह की है।Lucknow: An LDA driver was shot and killed during celebratory firing. The incident occurred at a wedding ceremony.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
हर्ष फायरिंग मे LDA ड्राइवर को लगी गोली हुई मौत,घटना शादी समारोह की है।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना गोमतीनगर क्षेत्र में शादी समारोह में गोली लगने से 50 साल के एक व्यक्ति को गोली लगने से मौत हो गई। बीते शुक्रवार रात अपने दोस्त के बेटे की शादी में शामिल होने गए थे। टेंट के पीछे दोस्तों के साथ बैठे थे। तभी सीधे दाएं पैर की जांघ पर अचानक गोली जाकर लगी। आनन-फानन में घायल हालात में अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जिनकी पहचान अलीगंज निवासी सुनील यादव (49) के रूप में हुई। वह LDA में कॉन्ट्रैक्ट में ड्राइवरी करते थे।
विस्तार : 
जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार की रात विनयखंड गोमतीनगर में  LDA मे चौकीदार राम किशोर दुबे के बेटे अभिषेक दुबे की विराट खंड स्थित सामुदायिक केंद्र में शादी थी। वहां पर बारात के दौरान हर्ष फायरिंग की गई इस दौरान एक व्यक्ति को गोली लग गई है जिसे उपचार हेतु मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी मृत्यु हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तथा वहां उपस्थित लोगों से पूछताछ की गई। प्रारंभिक जांच में ज्ञात हुआ कि सुनील यादव पुत्र स्व0 ठाकुर प्रसाद यादव निवासी चांदंज, थाना अलीगंज, नियर कपूरथला चौराहा, लखनऊ, उम्र लगभग 50 वर्ष अपने दोस्त के बेटे के विवाह समारोह में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, विराटखण्ड-1 में सम्मिलित होने आए थे। समारोह के दौरान कथित रूप से हर्ष फायरिंग की गई, जिसमें उन्हें गोली लग गई।घटना के उपरांत उपस्थित परिजनों एवं रिश्तेदारों द्वारा घायल को तत्काल उपचार हेतु मैक्स हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।अस्पताल में मृतक के परिजन उपस्थित हैं। मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर नियमानुसार पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। अब तक की जांच एवं पूछताछ में यह तथ्य प्रकाश में आया है कि विवाह समारोह में सम्मिलित होने आए शाश्वत सिंह नामक व्यक्ति द्वारा हर्ष फायरिंग की गई थी जिसके दौरान उक्त घटना घटित हुई। घटना के उपरांत आरोपी मौके से फरार हो गया।
थाना गोमतीनगर पुलिस के अनुसार प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस उपायुक्त पूर्वी द्वारा अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु 02 विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया है जो संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। अभियुक्त की तलाश एवं गिरफ्तारी के लिए प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के संबंध में मृतक के परिजनों द्वारा अभी तक थाना स्थानीय पर प्रार्थनापत्र नहीं प्राप्त हुआ है। प्रार्थनापत्र प्राप्त कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जायेगी । कानून-व्यवस्था की स्थिति पूर्णतः नियंत्रण में है।