लखनऊ :
PGI क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में चेन लुटेरा गिरफ्तार,महिला से की थी चेन लूट।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना पीजीआई इलाके में पुलिस मुठभेड़ में एक चेन लुटेरा पुलिस के हत्थे चढ़ा। घायल बदमाशों को पुलिस ने टांग कर नजदीकी हास्पिटल पहुंचाया । मुखबिर खास की सूचना पर पीजीआई पुलिस इलाके मे घेरा बंदी शुरु की पुलिस देखकर भाग रहे बदमाश की पुलिस ने उसका पीछा किया तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक के पैर में गोली लगी। पकड़े गए बदमाश की पहचान विवेक कुमार यादव (22) के रूप में हुई।
विस्तार :
मिली जानकारी के अनुसार थाना पीजीआई इलाके मे पुलिस टीम शुक्रवार की देर रात क्षेत्र संघन चेकिंग कर रही थी इसी बीच बाइक सवार बदमाश पुलिस टीम को देखकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग झोक दी पुलिस की जबाबी कार्रवाई में बदमाश घायल हो गया जिसे पुलिस ने धरदबोचा। घायल बदमाश को नजदीकी ट्रामा 2 पहुंचाया जहाँ इलाज चल रहा है।घायल बदमाश की पहचान विवेक कुमार यादव उर्फ शेरू यादव पुत्र स्व0 श्रवण यादव निवासी बघराजपुर जनपद
सुल्तानपुर के रुप मे हुई है। घायल बदमाश दो दिन पहले वृन्दावन योजना मे महिला से चेन लूट मे फरार चल रहा था।
◆ पुलिस के मुताबिक दिनांक 20/02/2026 को मु0अ0सं0 100/2026 धारा 304(2) बीएनएस थाना पीजीआई मे दर्ज मामले पीजीआई पुलिस स्थानीय थाना क्षेत्र बरौली पुल के नीचे वाहन चेकिंग कर रही थी इसी दौरान बिना नम्बर प्लेट की हीरो स्ट्रीम मोटरसाइकिल जो कि बरौली पुल से उतरठिया की तरफ आ रही थी जिसको पुलिस बल के द्वारा रोकने का प्रयास किया गया कि मोटरसाइकिल के चालक के द्वारा पुलिस बल पर फायर झोंक दिया गया। जिस पर पुलिस के द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही मे न्यूनतम बल प्रयोग करते हुए अभियुक्त को ललकारते हुए अभियुक्त के घुटने के नीचे फायर किया गया जिस पर अभियुक्त के बांए पैर मे गोली लगी हुई है मौके पर अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद अवैध तमन्चा 315 बोर जिसमें 01 अदद 315 बोर की खोखा कारतूस फंसा हुआ है तथा जामा तलाशी से 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर, पैन्ट की जेब से 3.360 ग्राम की पीली धातु की चैन व घटना मे प्रयुक्त वाहन हीरो स्ट्रीम व 1700 रूपये मात्र बरामद हुआ है, तथा घटनास्थल से 02 अदद 9 एम एम के खोखा कारतूस बरामद हुआ है।
पूछताछ से अभियुक्त ने अपना नाम विवेक कुमार यादव उर्फ शेरू यादव पुत्र स्व0 श्रवण यादव निवासी बघराजपुर श्रमन देहात थाना कोतवाली नगर सुल्तानपुर जनपद सुल्तानपुर उम्र करीब 22 वर्ष बताया। अभियुक्त को गोली लगने से घायल होने के कारण पीजीआई ट्रामा मे इलाज हेतु भेजा जा चुका है। मौके पर ही फील्ड यूनिट की टीम को बुलाया गया है।
आपराधिक इतिहास ।
01-मु0अ0स0 -65/2023 धारा 386 भादवि थाना चौक लखनऊ । (रंगदारी)
02-मु0अ0सं0 - 48/2025 धारा 351(2)/352/64 बीएनएस व 3(2)(5) एस सी एस टी एक्ट थाना कोतवाली नगर सुल्तानपुर ।(बलात्कार)
03-मु0अ0सं0-100/2026 धारा 304(2) बीएनएस थाना पीजीआई लखनऊ
4-मुठभेड़ संबंधी अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है।
गिरफ्तार लुटेरे के पास से बरामदगी।
01- 01 अदद पीली धातु चैन 3.360 ग्राम
02- घटना मे प्रयुक्त मोटरसायकिल हीरो xtreme बिना नम्बर प्लेट
03- 01 अदद अवैध तमन्चा 315 बोर जिसमे 01 अदद खोखा कारतूस फंसा हुआ
04- 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर
बता दे - थाना पीजीआई क्षेत्र वृंदावन कॉलोनी सेक्टर-11 बी में बीते मंगलवार सुबह की स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की एसजीपीजीआई शाखा में तैनात प्रबंधक प्रवीण झा की पत्नी रीता अपने घर के बाहर बैठी थीं तभी एक युवक बाइक से वहां पहुंचा उसने पहले दो बार कमरा पूछने के बहाने रेकी की इसके बाद झपट्टा मारकर चेन छीनकर भाग निकला था।पीड़िता के पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस की कई टीमें गठित की गई थीं। दिनदहाड़े हुई चेन स्नैचिंग के मामले में पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
