मऊ :
बहला-फुसला कर ठगी करने वाली दो महिलाऐं गिरफ्तार।
दो टूक : मऊ जनपद थाना थाना घोसी पुलिस टीम ने भीख मांगने के बहाने ठगी करने वाली दो महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके पास से ठगी का माल बरामद किया।
विस्तार:
पुलिस के अनुसार थाना घोसी क्षेत्र
रसुलपुर गॉव निवासी लक्ष्मीना पत्नी संजय सोनकर ने तहरीर देते हुए बताया कि 20 फरवरी को समय 13.00 बजे दिन में अपने घर पर बैठी थी उसी समय दो महिलाएँ भीख माँगने के बहाने से आई और अपनी बातों में उलझा कर उन्हे सम्मोहित कर उनके घर से कपड़े व पहने जेवर उतरवाकर लेकर चली गयी।पीडिता की सूचना पर थाना स्थानीय पर मु०अ०सं० 0064/2026 धारा 318(4)/62 बी.एन.एस पंजीकृत किया गया तथा इस
महिलाओं की गिरफ्तारी के लिए लगी थाना घोसी पुलिस टीम ने 21 फरवरी को समय करीब 11.00 बजे बोझी बाजार के पास से दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है जिनका नाम गुड्ड्डी पत्नी अलीशेर निवासी सूरजपुर थाना मधुबन
मऊ। 2. संजू पत्नी स्व) ताहिर निवासी सूरजपुर थाना मधुबन मऊ को वादिनी के पहचान के आधार पर गिरफ्तार कर उनके कब्जे से वादिनी से छल व सम्मोहित कर लिये गये कपड़े व जेवरात बरामद कर गिरफ्तार किया गया तथा चालान न्यायालय किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्तागण का विवरण-
1. गुड्डी पत्नी अलीशेर निवासी सूरजपुर थाना मधुबन मऊ उम्र करीब 40 वर्ष ।
2. संजू पत्नी स्व० ताहिर निवासी सूरजपुर थाना मधुबन मऊ उम्र करीब 32 वर्ष ।
पंजीकृत अभियोग-
1. मु0अ0सं0 0064/2026 धारा 318(4)/62 बी.एन. एस थाना घोसी जनपद मऊ।
