शुक्रवार, 13 फ़रवरी 2026

मऊ :सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी नजर : DM||||Mau:Those spreading rumours on social media will be monitored: DM.||

शेयर करें:
मऊ :
सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी नजर : DM||
शान्ति व्यवस्था भंग करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
।।देवेन्द्र कुशवाहा ।।
दो टूक : ​महाशिवरात्रि पर्व को जनपद में अत्यंत हर्षोल्लास, शांति एवं पारंपरिक सौहार्द के साथ संपन्न कराने के दृष्टिगत  जनपद मऊ के कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में जिला शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। 
​बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए कि शिवालयों, मंदिरों और कांवड़ मार्गों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएं। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी सुनिश्चित की जाए।
​साफ-सफाई और विद्युत आपूर्ति संबंधित नगर निकायों में मंदिरों के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाने तथा विद्युत विभाग को पर्व के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
​उन्होंने श्रद्धालुओं हेतु शुद्ध पेयजल की व्यवस्था और मुख्य आयोजन स्थलों पर मेडिकल कैंप व एम्बुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया गया।
कांवड़ यात्रा और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए रूट डायवर्जन की योजना तैयार करने को कहा गया है ताकि आमजन को असुविधा न हो।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचना फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने शांति समिति के सदस्यों से अपील की कि वे समाज में भाईचारा बनाए रखने में अपना सहयोग दें।
​महाशिवरात्रि आस्था का महापर्व है। हम सभी का दायित्व है कि हम प्रशासन के साथ मिलकर इसे शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं। किसी भी प्रकार की नई परंपरा की अनुमति नहीं दी जाएगी और व्यवस्था भंग करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
​बैठक के अंत में उपस्थित सभी धर्मगुरुओं और गणमान्य नागरिकों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया और पर्व को मिल-जुलकर मनाया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक इलामारन जी ने लाउडस्पीकर के संबंध में कहा कि शासन की गाइडलाइन के अनुसार ही चलाएं परीक्षाएं भी संचालित हो रही हैं, शांति व्यवस्था के लिए पुलिस पर्याप्त संख्या में तैनात रहेगी। उन्होंने कहा की दुकानों सहित अन्य प्रमुख जगहों पर सीसीटीवी लगाएं जो क्रियाशील रहे। सोशल मीडिया पर ध्यान न दें तथा अफवाहों की सूचना प्रशासन को अवश्य दें।
अध्यक्ष नगर पालिका अरशद जमाल ने कहा कि नगर क्षेत्र में त्यौहार की दृष्टिगत साफ सफाई, पानी, बिजली सहित जुलूस के रास्तों पर विशेष ध्यान देकर कार्य किया जाएगा इसके साथ ही उन्होंने रमजान के दौरान लाउडस्पीकर चलाने की मांग की गई।
बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार, अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह, नगर मजिस्ट्रेट रामबाबू, समस्त उप जिलाधिकारी समस्त क्षेत्राधिकारी, समस्त थानाध्यक्ष एवं प्रशासनिक अधिकारियों सहित विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं और प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।