उन्नाव :
हत्या का बदला हत्या,तीन हत्यारोपी हुए गिरफ्तार,गए जेल।।
दो टूक : उन्नाव जनपद के थाना असोहा पुलिस टीम ने हत्या की घटना कारित करने वाले तीन बदमाशों को मुखबिर की सहयता पर गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया। पुरानी रंजिश को लेकर तीनों एक योजना के तसत हत्या कर शव स्थानीय थाना क्षेत्र मे फेंककर फरार हो गए थे। मृतक अभी हाल ही मे सुधार गृह से छुटकर आया था ।
मृतक डेढ साल पहले हत्यारोपी मोनू के मासूम बेटे की हत्या के आरोप मे सुधार गृह मे था।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार थाना असोहा पुलिस द्वारा हत्या के घटना कारित करने वाले तीन हत्यारोपी कालू ,अरविन्द,मोनू को गिरफ्तार किया गया।
हत्या का बदला हत्या की भावना से षडयंत्र के तीनो ने मृतक सूरज का पीछा कर गला दबाकर हत्या कर दी थी। मृतक हत्या मामले मे सुधार गृह मे बंद था हाल ही मे छुटकर आया हुआ था।
पुलिस के अनुसार दिनांक 12 फरवरी
रामकुमार पुत्र लक्ष्मण निवासी राधा नगरी मजरा दरसवा थाना असोहा जिला उन्नाव ने बताया कि मेरा लड़का सूरज उम्र15 वर्ष दिनांक 11/02/2026 समय 5 बजे घर से बाजार गया था । सूरज पुत्र रामकुमार निवासी उपरोक्त उम्र 15 वर्ष की गांव के ही 1.कल्लू पुत्र लक्ष्मन उम्र 60 वर्ष 2.अरविंद पुत्र कल्लू उम्र 27 वर्ष 3.दीपक पुत्र कल्लू उम्र 25वर्ष 4.दामाद मोनू पुत्र लल्लू उम्र 38 वर्ष नि मदारी खेड़ा थाना सोहरामऊ ने पुरानी रंजिश को लेकर हत्या कर शव खेत में फेंक दिया है । दिनांक 12.02.2026 समय 09 बजे शव मिलने की सूचना ग्राम वासियों द्वारा दी गयी । मृतक सूरज उपरोक्त के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया व थाना असोहा पर मु0अ0स0 35/26 धारा 103(1)/238 BNS पंजीकृत किया गया । आज दिनांक 13.02.2026 को थाना असोहा पुलिस द्वारा लालाखेड़ा चौराहे से पुरवा जाने वाली सड़क से मुकदमा उपरोक्त के वांछित अभियुक्तगण 1. कल्लू पुत्र लक्ष्मण उम्र लगभग 65 वर्ष 2. अरविन्द कुमार पुत्र कल्लू उम्र लगभग 27 वर्ष निवासीगण ग्राम राधानगरी मजरा दरसवां थाना असोहा जनपद उन्नाव 3. मोनू पुत्र लल्लू उम्र लगभग 38 वर्ष निवासी ग्राम मदारीगढ़ी मजरा आशाखेड़ा थाना सोहरामऊ जनपद उन्नाव को गिरफ्तार किया गया तथा मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
सुधार गृह से आने बाद मृतक दे रहा था गालियां।।
पुलिस पूछताछ मे मोनू ने बताया कि मेरे बेटे आशीष उम्र लगभग 09 वर्ष को मृतक सूरज ने करीब डेढ़ वर्ष पूर्व गांव में पानी में डुबाकर मार दिया था, जिसका मुकदमा सूरज के खिलाफ लिखाया था । करीब ढाई माह पूर्व बाल सुधार ग्रह से मृतक सूरज जमानत पर छूट कर आया था । वहां से छूटने के बाद गांव में हमलोगों को सूरज गालियां देकर कहता था कि मेरा क्या कर लिया । इसी बात को लेकर हम लोगों ने प्लान कर बदला लेने की भावना से हम लोग अपनी मोटरसाइकिल हीरो स्पलेण्डर प्लस नं0 UP35BH7117 से सूरज के पीछे लग गये ,हमलोग दरसवां जाने वाले मैन रोड से कच्चे रास्ता गोसाईंखेड़ा को जाने वाले मार्ग पर सूरज की गला दबा कर हत्या कर दी ।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*
1. कल्लू पुत्र लक्ष्मण उम्र लगभग 65 वर्ष निवासी ग्राम राधानगरी मजरा दरसवां थाना असोहा जनपद
2. अरविन्द कुमार पुत्र कल्लू उम्र लगभग 27 वर्ष नि0 ग्राम राधानगरी मजरा दरसवां थाना असोहा जनपद उन्नाव
3. मोनू पुत्र लल्लू उम्र लगभग 38 वर्ष निवासी ग्राम मदारीगढ़ी मजरा आशाखेड़ा थाना सोहरामऊ जनपद उन्नाव
*बरामदगी-*
घटना मे प्रयुक्त मोटरसाइकिल हीरो स्पलेण्डर प्लस नं0 UP35BH7117
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
01. फूल सिंह (प्रभारी निरीक्षक )
02. उ0नि0 श्री सुनील कुमार सिंह
03. उ0नि0 श्री अशोक कुमार
04. का0 रोहित कुमार
05. का0 राहुल कुमार
06. का0 अमरदीप
07. का0 माधव पांचाल
*सर्विलांस टीम-*
01. हे0का0 सुदीप कटियार
02. का0 विवेक कुमार
03. का0 अरुण यादव
