गौतमबुद्धनगर: नॉलेज पार्क पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गाड़ी निकालने के विवाद में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार!!
!!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!
दो टूक:: गौतमबुद्धनगर।
थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गाड़ी निकालने के विवाद से जुड़े एक मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 07 फरवरी 2026 को थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के ग्राम झट्टा से मुकदमा संख्या 33/2026 में वांछित अभियुक्त
दीपक पुत्र जुगेन्द्र एवं रवि कुमार पुत्र श्रीपाल को गिरफ्तार किया गया। दोनों अभियुक्तों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न गंभीर धाराओं सहित आपराधिक कानून (संशोधन) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है।
क्या है पूरा मामला
दिनांक 05 फरवरी 2026 को ग्राम झट्टा में गाड़ी निकालने को लेकर प्रथम पक्ष के सागर भाटी और द्वितीय पक्ष के सुंदर, सचिन उर्फ चिंटू एवं अमित के बीच विवाद हो गया था। मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते गंभीर रूप ले लिया, जिसके बाद थाना नॉलेज पार्क पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था।
घटना के बाद से ही दोनों अभियुक्त फरार चल रहे थे, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। आखिरकार गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
1️⃣ दीपक पुत्र जुगेन्द्र, निवासी ग्राम झट्टा, थाना नॉलेज पार्क, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर
2️⃣ रवि कुमार पुत्र श्रीपाल, निवासी ग्राम झट्टा, थाना नॉलेज पार्क, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर
पंजीकृत अभियोग का विवरण
मु0अ0सं0 33/2026
धारा 191(2), 191(3), 115(2), 352, 351(2), 110 BNS एवं 7 आपराधिक कानून (संशोधन) अधिनियम
थाना नॉलेज पार्क, जनपद गौतमबुद्धनगर
पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।।
