गौतमबुद्धनगर: नोएडा में चोरी व अवैध हथियारों के साथ तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद!!
!!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!
दो टूक// नोएडा। थाना सेक्टर-39 पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी और अवैध हथियारों के मामलों में संलिप्त तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल, एक तमंचा मय जिंदा कारतूस और एक अवैध चाकू बरामद किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 05 फरवरी 2026 को थाना सेक्टर-39 पुलिस टीम द्वारा सेक्टर-37, नोएडा क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर घेराबंदी कर कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस ने प्रदीप, आकाश और करन नामक तीन युवकों को मौके से गिरफ्तार किया।
तलाशी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल संख्या UP16DE6743 बरामद हुई। वहीं अभियुक्त प्रदीप के पास से एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस, जबकि अभियुक्त करन के पास से एक अवैध चाकू बरामद किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
- प्रदीप पुत्र स्व0 मैनपाल, निवासी झटियानी, थाना पलवल, पलवल (हरियाणा), वर्तमान पता देवीलाल कॉलोनी, थाना सेक्टर-9, गुरुग्राम, उम्र 22 वर्ष।
- आकाश पुत्र राजकुमार, निवासी ग्राम आजमपुर, थाना सलैमपुर, बुलंदशहर, वर्तमान पता देवीलाल कॉलोनी, थाना सेक्टर-9, गुरुग्राम, उम्र 24 वर्ष।
- करन पुत्र स्व0 मुकेश, निवासी शुजापुर पुठा, थाना सिकारपुर, बुलंदशहर, वर्तमान पता देवीलाल कॉलोनी, थाना सेक्टर-9, गुरुग्राम, उम्र 19 वर्ष।
पंजीकृत अभियोग
थाना सेक्टर-39, गौतमबुद्धनगर में अभियुक्तों के विरुद्ध मु0अ0सं0 0056/2026, धारा 317(5) बीएनएस एवं 3/4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बरामदगी का विवरण
- 01 चोरी की मोटरसाइकिल (UP16DE6743)
- 01 तमंचा मय 01 जिंदा कारतूस
- 01 अवैध चाकू
पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर द्वारा बताया गया कि क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।।
