मंगलवार, 17 फ़रवरी 2026

गोण्डा- इटियाथोक कस्बे के विसुही पुल निर्माण की मांग को लेकर छात्र पंचायत ने युपी सीएम को लिखाया पत्र

शेयर करें:
गोण्डा- इटियाथोक कस्बे के सकरे व पुराने विसुही नदी पुल निर्माण की मांग को लेकर आज 17 फरवरी को राष्ट्रीय छात्र पंचायत कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन 11वे दिन भी जारी रहा। कार्यकर्ताओ संग मिलकर आज स्थानीय निवासियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र लिखा तथा सभी ने एक स्वर में कहा कि जर्जर विसुही पुल का निर्माण जल्द से जल्द किया जाए। इस अवसर पर छात्र पंचायत के कार्यकर्ता शुभम तिवारी ने बताया कि आज हमारे कार्यक्रम का 11वां दिन रहा और अब तक 345 लोगों ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर एक स्वर में पुल निर्माण की मांग उठाई है। कार्यक्रम संयोजक युगांक मिश्रा ने कहा कि अब तक 10220 लोगों ने हस्ताक्षर कर हमारे इस अभियान में अपना सहयोग दिया है। राष्ट्रीय अद्द्यक्ष शिवम पाड़े ने कहा कि अब तक हमारे कार्यक्रम का 11वां दिन चल रहा है लेकिन दुर्भाग्य की बात यह है की कोई सक्षम अधिकारी आकर वार्ता नहीं किया, अगर कोई सक्षम अधिकारी जल्द से जल्द नहीं आता है तो हमारा यह प्रदर्शन उग्र हो जाएगा जिसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन एवं उत्तर प्रदेश सरकार की होगी। इस अवसर पर राहुल पाण्डेय, सतीश मिश्रा, शालू जैन, समीर, आशीष मिश्र, शहजाद, विकाश द्विवेदी आदि अनेक लोग उपस्थित रहे।