गोण्डा- इटियाथोक थाना क्षेत्र के खजवा गांव में एक युवक का शव संदिग्ध हालत में शीशम के पेड़ से लटा मिला। मृतक की पहचान जगदेव वर्मा (35) के रूप में हुई है, जो गोण्डा के बसंतपुर तिवारी रेहरा गांव का रहने वाला था। वह अपनी ससुराल खजवा नरौरा भर्रापुर आया हुवा था। जानकारी के मुताबिक, बुधवार को जगदेव के साले ओमप्रकाश के बेटे का बहू भोज था, जिसमें देर रात तक नाच-गाना चलता रहा। गुरुवार सुबह जगदेव का शव गांव के पास एक पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। वरिष्ठ उप निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद कनौजिया ने बताया कि शव के पास से जूता-मोजा मिला है और गले में शर्ट का फंदा लगा था। फोरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल का मुआयना किया है। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।