गुरुवार, 26 फ़रवरी 2026

गोण्डा- होली से पूर्व मिलावटखोरी पर लगाम लगाने के लिए एसडीएम नेहा मिश्रा के मौजूदगी में दुकानों पर छापेमारी कर लिए गए सैम्पल

शेयर करें:
गोण्डा- होली के त्योहार में मिठाई और खोया आदि में बड़े पैमाने पर मिलावटखोरी होने लगती है। जिले में होली से पहले मिलावटखोरी पर लगाम लगाने के लिए खाद्यय सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने सघन अभियान शुरू कर दिया है। इसी पर अंकुश लगाने को लेकर एसडीएम नेहा मिश्रा के मौजूदगी में कर्नलगंज में दुकानों पर छापेमारी की गई। यहां पर तीन दुकानों से दूध- पनीर- मिठाइयों के 8 सैंपल लिए गए। त्यौहार से पहले एसडीएम नेहा मिश्रा द्वारा कर्नलगंज लखनऊ मार्ग सकरौरा चौराहे के निकट स्थित चार्ट कॉर्नर एवं स्वीट्स की दुकान पर छापेमारी की। यहां पर फूड विभाग द्वारा कई सैंपल भरे गए।