गुरुवार, 26 फ़रवरी 2026

गोण्डा- रूस भेजने के नाम पर कई युवको से बड़ी रकम ऐंठने वाले छह जालसाजों पर मुकदमा दर्ज, जांच शुरू

शेयर करें:
गोण्डा- रूस भेजने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का मामला प्रकाश में आया हैं। पीड़ित युवको के शिकायत पर गोण्डा नगर कोतवाली में छह जालसाजों पर मुकदमा दर्ज हुवा है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपानुसार गोण्डा, बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्ती, बस्ती आदि जिलों के साथ बिहार प्रांत के करीब दो सौ पीड़ितों को रोजगार के लिये रूस भेजने के नाम पर मल्टी इंटरनेशनल काउंसिलिंग कम्पनी ने लाखों रुपये की रकम ऐंठकर उन्हें फर्जी वीजा थमा दिया। जब पीड़ित दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे तो मामले का खुलासा होने पर सभी पीड़ित एक साथ दिल्ली पुलिस के कहने पर जिले की नगर कोतवाली पहुंच गये। उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में वादी अवधेश कुमार पाण्डे की तहरीर पर छह जालसाजों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। बताया कि मामले में पीड़ितों की निशानदेही पर आरोपी कम्पनी के नगर के उतरौला रोड पर स्थित दफ्तर पर छापेमारी कर कुछ लोगों को पकड़कर पूछताछ की जा रही है। इनमें दो महिलायें भी शामिल हैं। पुलिस प्रकरण की गहन जांच पड़ताल में जुटी हुई है।