कन्नौज: किसानों के हक़ की लड़ाई को मजबूती देती भारतीय किसान यूनियन अवधेश की किसान महापंचायतें!!
!!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!
कन्नौज के ग्राम पिलाड़ी खेड़ा में हुई प्रभावशाली किसान महापंचायत, बड़ी संख्या में किसानों ने ली सदस्यता
दो टूक// भारतीय किसान यूनियन अवधेश द्वारा किसानों की समस्याओं को लेकर चलाए जा रहे संगठनात्मक विस्तार और जनजागरण अभियान के अंतर्गत, राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित अवधेश कुमार त्रिपाठी एवं प्रदेश अध्यक्ष संतोष पाठक के दिशा-निर्देशन में प्रदेशभर में जिला स्तर पर किसान महापंचायतों का आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में जनपद कन्नौज के ग्राम पिलाड़ी खेड़ा में भारतीय किसान यूनियन अवधेश की एक भव्य किसान महापंचायत का आयोजन किया गया। इस महापंचायत की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष (मजदूर प्रकोष्ठ) सरवन सिंह राजपूत ने की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों की उपस्थिति रही और कई नए किसान साथियों ने संगठन की नीतियों में आस्था जताते हुए भारतीय किसान यूनियन अवधेश की सदस्यता ग्रहण की।
महापंचायत के दौरान किसानों ने खाद, बीज की उपलब्धता, बढ़ती लागत, मजदूरों की समस्याओं एवं अन्य ज्वलंत कृषि मुद्दों को लेकर अपनी बात मजबूती से रखी। सभी समस्याओं को विस्तारपूर्वक राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित अवधेश कुमार त्रिपाठी तक पहुँचाया गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित अवधेश कुमार त्रिपाठी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि
“भारतीय किसान यूनियन अवधेश किसानों के मान-सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। किसी भी किसान का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा और एक सप्ताह के भीतर ठोस कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”
प्रदेश अध्यक्ष संतोष पाठक ने कहा कि संगठन का उद्देश्य किसानों को संगठित कर उनकी आवाज़ को शासन-प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुँचाना है। उन्होंने कहा कि
“जब तक किसान मजबूत नहीं होगा, तब तक देश मजबूत नहीं होगा। भारतीय किसान यूनियन अवधेश हर किसान के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।”
महापंचायत में मौजूद किसानों ने संगठन के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए इस आंदोलन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।।
