बुधवार, 18 फ़रवरी 2026

गोण्डा- दुःख हरण नाथ मंदिर में हुई चोरी, दानपात्र को तोड़कर निकाला हजारों रूपये

शेयर करें:
गोंडा- शहर अंतर्गत नगर कोतवाली से चंद कदम दूर शहर के प्रसिद्ध मंदिर बाबा दुःख हरण नाथ में मंगलवार की बीती रात्रि में चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और मंदिर के अंदर रखा दानपात्र को तोड़कर उसमें रखा हजारों रूपये चुरा ले गए। पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई। मंदिर के महंथ रुद्र नाथ गिरी ने बताया कि मंदिर  दस बजे के बाद बंद कर दी जाती है। मंगलवार के दिन भी रात्रि में भगवान शंकर की आरती कराने के बाद मंदिर को बंद कर दिया गया। प्रातः करीब चार बजे जब मंदिर को खोलने आए तो देखा कि उसका ताला टूटा है। मंदिर के अंदर दिवाल में  जुड़ा दानपात्र टूटा है। उस के अंदर रखा हजारों रूपये गायब था। रात्रि में  चोर मंदिर में घुस गए और चोरी की घटना को अंजाम दिया। बाबा दुःख हरण नाथ मंदिर में सुबह चार बजे आरती होने के बाद श्रद्धालु जल चढ़ाने लगते है जो दिन भर चढ़ाते है। मंदिर से नगर कोतवाली की दूरी मात्र तीन सौ से चार सौ मीटर की है। पुलिस भी रात्रि में ग्रस्त करती रहती है। इस के बाद भी चोरों ने घटना को अंजाम दिया है। मंदिर में चोरी होने की घटना शहर में चर्चा का विषय बन गया।