गोण्डा- इटियाथोक ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत बीआरसी कार्यालय इटियाथोक पर बुधवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल नवागन्तुक खण्ड शिक्षा अधिकारी गीतांजलि से मुलाकात की। संघ के मंत्री राकेश कुमार यादव ने बताया कि यह एक औपचारिक मुलाकात थी जहां विभिन्न प्रकार के शैक्षणिक पहलुओं पर चर्चा परिचर्चा किया गया।इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष मनोज मिश्र, मंत्री राकेश यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरिशंकर तिवारी, प्रवेंद्र मिश्रा, महेश यादव, दुर्गेश द्विवेदी, श्रवण वर्मा आदि मौजूद रहे।