गोण्डा- जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कलेक्ट्रेट के सभी कार्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य दफ्तरों में कार्यकुशलता, अनुशासन और प्रशासनिक प्रक्रियाओं की निगरानी करना रहा। जिलाधिकारी ने इस दौरान संबंधित पटल सहायकों से वार्ता करते हुए कार्यालय में समय पर उपस्थित रहने, साफ-सफाई बनाए रखने और फाइलों का उचित रखरखाव सुनिश्चित करने के लिए विशेष निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यालयीन कार्यों में अनुशासन और व्यवस्था बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। फाइलों का सही तरीके से रखरखाव न केवल काम को तेज़ और प्रभावी बनाता है, बल्कि आम जनता को भी त्वरित और पारदर्शी सेवाएं प्रदान करने में मदद करता है। साथ ही, उन्होंने कर्मचारियों को कार्यालय में समय की पाबंदी के महत्व पर भी बल दिया। उन्होंने कार्यालयीन गतिविधियों का अवलोकन किया और पटल सहायकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने दफ्तरों की सफाई, कार्यस्थल पर अनुशासन और फाइलों की नियमित जाँच की महत्ता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि जनता की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कर्मचारियों का सहयोग और जिम्मेदारीपूर्ण कार्य निष्पादन आवश्यक है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रत्येक कार्यालय के कर्मचारियों के कार्यप्रणाली की समीक्षा की और जहाँ सुधार की आवश्यकता थी, वहाँ उचित सुझाव भी दिए।
उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से अपेक्षा जताई कि वे आगामी समय में कार्यालयीन कार्यों में गुणवत्ता और अनुशासन बनाए रखें।
