गोण्डा- गोरखपुर जोन की 31वीं अंतर्जनपदीय कुश्ती-कलस्टर (पुरुष/महिला) प्रतियोगिता– 2026 के अंतर्गत आयोजित कुश्ती-कलस्टर (कुश्ती, बॉक्सिंग, बॉडी बिल्डिंग एवं आर्म रेसलिंग) प्रतियोगिता जिसका आयोजन 5.2.2026 से 7.2.2026 तक जनपद बस्ती में किया गया, जिसमें गोरखपुर जोन के समस्त जनपदों के पुलिस खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में जनपद गोण्डा के खिलाड़ियों द्वारा टीम प्रभारी एवं कोच के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में अत्यंत अनुकरणीय प्रदर्शन किया गया। जनपद गोण्डा के खिलाड़ियों द्वारा उत्कृष्ट, अनुशासित एवं सराहनीय प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर कुश्ती-कलस्टर चैंपियनशिप अपने नाम की गई। "कुश्ती-कलस्टर" प्रतियोगिता में गोण्डा पुलिस टीम ने मेज़बान जनपद बस्ती को 30 अंकों से पराजित करते हुए निर्णायक बढ़त के साथ प्रथम स्थान प्राप्त कर चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। फ्रीस्टाइल कुश्ती स्पर्धा मे उ0नि0 जगदीश यादव (97 किलोग्राम), हे0कां0 शैलेष मौर्या (90 किलोग्राम), हे0कां0 अफजल अली (65 किलोग्राम), कां0 राजकुमार राणा (57 किलोग्राम) तथा कां0 शिवानन्द यादव (70 किलोग्राम) द्वारा अपने अपने भार वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल अर्जित किए गए।
इसी क्रम मे हे0कां0 ओमकार विश्वकर्मा (74 किलोग्राम), हे0कां0 दिनेश कुमार (79 किलोग्राम) एवं कां0 आयुष कुमार यादव (82 किलोग्राम) द्वारा द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल हासिल किया गया। ग्रीको-रोमन कुश्ती प्रतियोगिता में हे0कां0 जान मोहम्मद द्वारा 97 किलोग्राम वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया गया। इसके अतिरिक्त आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में आरक्षी धर्मेन्द्र कुमार द्वारा 80 किलोग्राम वर्ग में तथा महिला आरक्षी आनीता चौरसिया द्वारा भी 80 किलोग्राम वर्ग में
प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए गोल्ड मेडल अर्जित किया गया, जो महिला पुलिसकर्मियों की शारीरिक दक्षता एवं खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट उदाहरण है। बॉक्सिंग प्रतियोगिता में हे0कां0 भूपेन्द्र गुप्ता द्वारा अत्यंत प्रभावशाली एवं साहसिक प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल हासिल किया गया।
आज 8.2.2026 को गोण्डा एसपी विनीत जायसवाल द्वारा अपने कार्यालय/पुलिस लाइन में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान गोरखपुर जोन की 31वीं अंतर्जनपदीय पुलिस कुश्ती-कलस्टर प्रतियोगिता–2026 में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली गोण्डा पुलिस टीम के समस्त खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एसपी द्वारा खिलाड़ियों से व्यक्तिगत रूप से संवाद कर उनके प्रशिक्षण, अभ्यास के दौरान आने वाली समस्याओं एवं आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी ली गई तथा खेल गतिविधियों को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से खिलाड़ियों को समय से खेल उपकरण एवं आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।
