।।सिद्धेश्वर पाण्डेय।।
दो टूक ,आजमगढ़ । जिले के अहरौला में 22 फरवरी को महाराजा सुहेलदेव की जयंती समारोह की तैयारी को लेकर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में सुभासपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. अरविन्द राजभर फूलपुर तहसील क्षेत्र के आँधीपुर गांव पहुंचे, जहां उन्होंने चौपाल लगाकर लोगों से संवाद किया।
चौपाल के दौरान डॉ. अरविन्द राजभर ने अधिक से अधिक संख्या में अहरौला स्थित जनता इंटर कॉलेज के बाग में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महाराजा सुहेलदेव का जीवन संघर्ष और सामाजिक समरसता का प्रतीक है, इसलिए जयंती समारोह में सभी समाज के लोगों की भागीदारी जरूरी है।
पत्र प्रतिनिधियों द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में, जिसमें 22 फरवरी को ही कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर द्वारा माहुल के टिकुरिया मैदान में आयोजित कार्यक्रम को लेकर सुभासपा और भाजपा के बीच मतभेद की बात कही गई तो डॉ. अरबिन्द राजभर ने स्पष्ट किया कि कोई मतभेद नहीं है। उन्होंने कहा कि उनका अलग कार्यक्रम है, जबकि सुभासपा अहरौला में जयंती मनाने की तैयारी कर रही है। उन्होंने पुनः लोगों से अधिकाधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रामनाथ राजभर ने की तथा संचालन कृष्ण कुमार राजभर ने किया। इस मौके पर संदीप राजभर, गुड्डन राजभर, रमाशंकर राजभर, संतोष कुमार, श्याम राजभर, सुरेंद्र यादव, रवीन्द्र यादव, प्रभावती सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
