बुधवार, 4 फ़रवरी 2026

गौतमबुद्धनगर: एनएक्स वन सोसायटी से चोरी हुई फॉर्च्यूनर बरामद, थाना बिसरख पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को दबोचा!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: एनएक्स वन सोसायटी से चोरी हुई फॉर्च्यूनर बरामद, थाना बिसरख पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को दबोचा!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

नोएडा (गौतमबुद्धनगर)।
दो टूक//थाना बिसरख पुलिस ने वाहन चोरी की एक बड़ी घटना का सफल अनावरण करते हुए फॉर्च्यूनर गाड़ी चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की गई फॉर्च्यूनर कार के साथ घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की स्कूटी भी बरामद की है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 02 फरवरी 2026 की रात्रि को अज्ञात अभियुक्तों द्वारा एनएक्स वन सोसायटी के पास से एक फॉर्च्यूनर गाड़ी (रजिस्ट्रेशन नंबर UP16AQ6981) चोरी कर ली गई थी। घटना के संबंध में वाहन स्वामी की तहरीर के आधार पर थाना बिसरख पर मु0अ0सं0 83/2026, धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उच्चाधिकारियों के निर्देशन में विशेष टीमों का गठन किया गया। लोकल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए दिनांक 03 फरवरी 2026 को दो अभियुक्तों को गोल्डन ग्रांड निर्माणाधीन बिल्डिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान गौरव शुक्ला उर्फ कृष्णा शुक्ला और चन्दन पाण्डेय उर्फ गोलू के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की गई फॉर्च्यूनर कार तथा वारदात में इस्तेमाल की गई बिना नंबर प्लेट की स्कूटी बरामद की है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

  1. गौरव शुक्ला उर्फ कृष्णा शुक्ला, पुत्र उमेश कुमार शुक्ला
    मूल निवासी – ग्राम कापा मधुपुर, थाना कधई, जनपद प्रतापगढ़
    वर्तमान पता – ग्राम चौड़ा, थाना सेक्टर-24, नोएडा
    उम्र – लगभग 22 वर्ष

  2. चन्दन पाण्डेय उर्फ गोलू, पुत्र गिरीश दत्त पाण्डेय
    मूल निवासी – ग्राम भदोही कटरा, थाना कोतवाली देहात, जनपद प्रतापगढ़
    वर्तमान पता – ग्राम चौड़ा, थाना सेक्टर-24, नोएडा
    उम्र – लगभग 21 वर्ष

बरामदगी का विवरण

  • चोरी की फॉर्च्यूनर गाड़ी (रजिस्ट्रेशन नंबर UP16AQ6981)
  • घटना में प्रयुक्त स्कूटी (चैसिस नंबर MD626AG51S3AB2527)

पुलिस द्वारा अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। थाना बिसरख पुलिस की इस त्वरित व सराहनीय कार्रवाई से क्षेत्र में वाहन चोर गिरोहों के खिलाफ कड़ा संदेश गया है।।