बुधवार, 4 फ़रवरी 2026

गौतमबुद्धनगर: शादी समारोह की पार्किंग से डस्टर कार चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा, सूरजपुर पुलिस ने 4 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: शादी समारोह की पार्किंग से डस्टर कार चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा, सूरजपुर पुलिस ने 4 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

ग्रेटर नोएडा।
दो टोकक// थाना सूरजपुर पुलिस ने चार पहिया वाहन चोरी की एक बड़ी घटना का सफल अनावरण करते हुए शादी समारोह की पार्किंग से डस्टर कार चोरी करने वाले चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की गई लाल रंग की डस्टर कार भी बरामद कर ली है।

घटना का विवरण
दिनांक 01 फरवरी 2026 को दिल्ली निवासी वादिया ग्रेटर नोएडा स्थित एक मैरिज हॉल में आयोजित शादी समारोह में अपनी डस्टर कार (रजिस्ट्रेशन नंबर DL1CU9950) से पहुँची थीं। उन्होंने मैरिज हॉल की पार्किंग में मौजूद चार कर्मचारियों को कार की चाबी सौंपकर काउंटर से टोकन प्राप्त किया।
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब वादिया ने टोकन दिखाकर अपनी कार मांगी, तो पार्किंग कर्मियों ने कार पार्किंग में होने से इनकार कर दिया। बाद में पता चला कि पार्किंग में मौजूद लोगों ने ही कार चोरी कर ली थी।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई
पीड़िता की शिकायत के आधार पर थाना सूरजपुर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर गहन जांच शुरू की। जांच के दौरान सामने आया कि पार्किंग में मौजूद लोगों ने योजनाबद्ध तरीके से कार चोरी की है।
दिनांक 03 फरवरी 2026 को पुलिस ने ग्राम लखनावली रोड से चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम

  1. नवनीत गोयल पुत्र विजय कुमार गोयल, निवासी दादरी, उम्र करीब 23 वर्ष
  2. इरफान पुत्र मुमतियाज, निवासी आनंद विहार कॉलोनी, दादरी, उम्र करीब 37 वर्ष
  3. रवि पुत्र महेश, निवासी ग्राम रूपवास, दादरी, उम्र करीब 30 वर्ष
  4. नरेश पुत्र सुखपाल सिंह, निवासी ग्राम घोड़ी बछेड़ा, दादरी, उम्र करीब 34 वर्ष

बरामदगी
पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की गई लाल रंग की डस्टर कार (DL1CU9950) बरामद कर ली है।

पंजीकृत मुकदमा
थाना सूरजपुर में मु0अ0सं0- 67/2026, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

आपराधिक इतिहास
गिरफ्तार अभियुक्त रवि के विरुद्ध पूर्व में भी थाना सूरजपुर में चोरी एवं एनडीपीएस एक्ट से संबंधित मुकदमे दर्ज पाए गए हैं।

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम में वाहन पार्किंग करते समय केवल अधिकृत और विश्वसनीय पार्किंग का ही उपयोग करें।।