गौतमबुद्धनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,थाना फेस-3 पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी गिरोह का किया भंडाफोड़!!
!!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!
04 तस्कर गिरफ्तार, 30 किलो 686 ग्राम गांजा बरामद, कीमत लगभग 11 लाख रुपये
गौतमबुद्धनगर | 04 फरवरी 2026
दो टूक// कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा अपराध एवं मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फेस-3 पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। लोकल इंटेलिजेंस एवं इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के प्रभावी उपयोग से पुलिस ने गांजा तस्करी करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 04 तस्करों को गिरफ्तार किया है।
थाना फेस-3 पुलिस टीम ने टीपी नगर चौराहे के पास से अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, जिनके कब्जे से कुल 30 किलो 686 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 11 लाख रुपये बताई जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम
- सरवन पुत्र त्रिवेणी चौधरी
- लव कुमार पुत्र विजयपाल सिंह
- नितीश कुमार पुत्र भदई शाह
- राज नारायण कुमार उर्फ छोटू कुमार पुत्र सीताराम शाह
अभियुक्तों का विवरण
- सरवन, निवासी ग्राम किरोही, थाना सुपौल, जिला सुपौल (बिहार), वर्तमान पता ग्राम सोरखा, थाना सेक्टर-113, गौतमबुद्धनगर, उम्र करीब 24 वर्ष।
- लव कुमार, निवासी ग्राम केसूपुर सठला, थाना बीबीनगर, जिला बुलन्दशहर, वर्तमान पता ग्राम सर्फाबाद, थाना सेक्टर-113, गौतमबुद्धनगर, उम्र करीब 26 वर्ष।
- नितीश कुमार, निवासी ग्राम पतनुखा, थाना नानपुर, जिला सीतामढ़ी (बिहार), वर्तमान पता ग्राम सर्फाबाद, थाना सेक्टर-113, गौतमबुद्धनगर, उम्र करीब 22 वर्ष।
- राज नारायण कुमार उर्फ छोटू कुमार, निवासी ग्राम नानपुर, थाना नानपुर, जिला सीतामढ़ी (बिहार), वर्तमान पता ग्राम सोरखा, थाना सेक्टर-113, गौतमबुद्धनगर, उम्र करीब 20 वर्ष।
बरामदगी का विवरण
- 30 किलो 686 ग्राम गांजा
- अनुमानित कीमत: करीब 11 लाख रुपये
पंजीकृत अभियोग
गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना फेस-3, नोएडा में मु0अ0सं0 0055/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
अभियुक्त सरवन का आपराधिक इतिहास
- मु0अ0सं0 1200/2019, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना सेक्टर-49, नोएडा
- मु0अ0सं0 1201/2019, धारा 60/63 आबकारी अधिनियम, थाना सेक्टर-49, नोएडा
- मु0अ0सं0 374/2024, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना सेक्टर-113, नोएडा
पुलिस द्वारा अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है तथा गांजा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान आगे भी पूरी सख्ती से जारी रहेगा।।
