आजमगढ़ :
शाहगंज के निजी हास्पिटल में एलेन जैसा एक आँख वाले शिशु का हुआ जन्म।।
।। सिद्धेश्वर पाण्डेय।।
व्यूरो चीफ
दो टूक ,आजमगढ़ : जौनपुर जिले के शाहगंज स्थित सिटी नर्सिंग होम में 25 वर्षीय महिला ने एक ऐसे अद्भुत शिशु को जन्म दिया है । जिसे लोग एक तरफ धार्मिक दृष्टि कोण से देख रहे हैं ,तो वही कुछ लोग इसे बीमारी बता रहे हैं । जो एक अत्यंत दुर्लभ जन्म जात बीमारी साइक्लोपिया सिंड्रोम से ग्रसित है ।
यह डिलवरी शाहगंज के सिटी नर्सिंग होम अस्पताल में भर्ती किये जाने के बाद डॉ सैय्यद हुमेरा बानो वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ के द्वारा नार्मल डिलेवरी कराया गया । अस्पताल के प्रबंधक डॉ तारिक शेख ने बताया कि साइक्लोपिया सिंड्रोम एक अत्यंत दुर्लभ जन्मजात विकृति वीमारी है । जिसमे भ्रूण के मस्तिष्क और चेहरे का विकास का सामान्य रूप से नही हो पाता हैं । जिससे आँखे पूरी तरह से अलग अलग विकसित नही हो पाती हैं और चेहरे की संरचना असमान्य होती है । यह विकार आमतौर पर गर्भावस्था के शुरुआती चरण में होने वाले विकास सम्बन्धी कारणों से होता है । डॉ तारिक शेख ने बताया यह बीमारी कम मामलो में देखने को मिलती है । आधुनिक चिकित्सा विज्ञान में इसके उपचार की सम्भावनाए सिमित होती है । इस तरह के मामलों में सावधानी के तौर पर गर्भावस्था के दौरान नियमित जांच ,अल्ट्रासाउंड और समय पर परामर्श आवश्यक होता है । इससे असामान्यता की पहचान पहले से की जा सकती है । इसे चिकित्सा जगत में एक दुर्लभ उदाहरण के रूप में देखा जा रहा है ।
