रविवार, 1 फ़रवरी 2026

अम्बेडकरनगर:केंद्रीय वित्त मंत्री ने संसद में पेश किया केंद्रीय बजट,भाजपाइयों ने की सराहना।||Ambedkar Nagar:The Union Finance Minister presented the Union Budget in Parliament, and BJP members praised it.।।

शेयर करें:
अम्बेडकरनगर:
केंद्रीय वित्त मंत्री ने संसद में पेश किया केंद्रीय बजट,भाजपाइयों ने की सराहना।
।। ए के चतुर्वेदी ।।
अम्बेडकर नगर के जलालपुर में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए केंद्रीय बजट के लाइव प्रसारण को भाजपाइयों ने देखा। भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि ने बजट को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास" के विजन का प्रतिबिंब बताया। उन्होंने बताया कि, "यह बजट देश की मजबूत आर्थिक नींव को और सुदृढ़ करते हुए बुनियादी ढांचे के विकास और रोजगार सृजन को नई गति देगा। संयोजक विकास निषाद ने बताया कि केंद्रीय वित्त मंत्री ने माघ पूर्णिमा और संत गुरु रविदास जयंती के  अवसर पर प्रस्तुत किया, जो सरकार के सर्वसमावेशी और जनहितकारी दृष्टिकोण को दर्शाता है। इस अवसर पर पार्टी के किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राम किशोर राजभर, वरिष्ठ नेता शिवपुजन वर्मा, सुरेश गुप्त, नगर महामंत्री कृष्ण गोपाल गुप्त, नगर उपाध्यक्ष अरुण मिश्र, शीतल सोनी, अतिक्रमण प्रभारी रमाकांत चौबे, नीरज मिश्र, पिमो नगर अध्यक्ष सोनू गौड़, सभासद आशीष सोनी, अजीत निषाद, लालचंद, विक्की गौतम, रमेश मौर्या, आशाराम मौर्या ,रमेश यादव, अनिल राजभर प्रमुख रूप से शामिल रहे।  इस बजट को देश के समावेशी और सतत विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।