लखनऊ :
ATM कार्ड बदल कर पैसे निकालने वाले दो जालसाज गिरफ्तार,181ATM कार्ड बरामद ।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना मड़ियांव पुलिस ने एटीएम बदलकर रुपए निकालने वाले गैंग के 2 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपी घूम-घूमकर यूपी समेत अन्य राज्यों मे घटना को अंजाम देते थे। आरोपियों के पास से 181 एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं। अब तक 30 लाख से ज्यादा की ठगी कर चुके हैं। पुलिस गैंग के अन्य सदस्यों की जानकारी जुटा रही है।
अपराध शाखा एवं थाना मडियांव पुलिस की संयुक्त कार्यवाही मे सफलता मिली है।
विस्तार :
ADCP नार्थ रिषभ रुढ़वाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को एटीएम कार्ड बदलकर रुपए निकालने की शिकायत मिली थी मामले के खुलासे के लिए पुलिस की टीमे लगाई गई थी छानबीन के दौरान शनिवार रात पुलिस को सूचना मिली जीएसआई ई-पॉवर हाउस चौराहा के पास स्थित एसबीआई एटीएम के पास दो संदिग्ध बिना नंबर प्लेट की बाइक से खड़े हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। दोनो के कब्जे से विभिन्न बैंको के कुल 181 अदद एटीएम कार्ड, दो मोबाइल व 2050 रूपये बरामद हुआ है।
पकड़े गये जालसाजो द्वारा उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली आदि अन्य राज्यों में करीब 110 लोगो के साथ ATM कार्ड की हेराफेरी कर उनके बैंक एकाउंट से लगभग 30 लाख रूपये निकालने गए है।
पूछताछ में आरोपियों की पहचान मधई का पुरवा सदर कोतवारी प्रतापगढ़ के रहने वाले शहबान (28) और लीलीपुर प्रतापगढ़ निवासी दिलशाद (26) के रूप में हुई है
बरामद उपरोक्त एटीएम कार्डो के सम्बन्ध जनपद लखनऊ के विभिन्न थानों पर अभियोग पंजीकृत होना पाया गया। यह लोग अधिकर महिलाओं और बुजुर्गों को पैसा निकालने में मदद करने के नाम पर ATM कार्ड की हेराफेरी कर देते थे।
बरामदगी के आधार पर जुर्म धारा 317(2)/317(4) बी0एन0एस0 की वृद्धि की गयी।
पकड़े गये व्यक्ति को उसके द्वारा कारित जुर्म व जुर्म धारा 318(4), 317(2), 317(4),338,336(3),340(2) बी०एन०एस० से अवगत कराते हुए समय करीब 20.20 बजे हिरासत पुलिस लिया गया। दौराने गिरफ्तारी व बरामदगी माननीय सर्वोच्च न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के आदेशों/निर्देशों का अक्षरशः पालन किया गया। बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 0072/026 धारा 318(4)/317(2)/317(4),338,336(3)/340(2) बी0एन0एस0 का अभियोग पंजीकृत किया गया। विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में अन्य थाना व जनपद से जानकारी की जा रही है।
