शुक्रवार, 6 फ़रवरी 2026

गोण्डा- इटियाथोक के राजकीय कृषि गोदाम पर छूट पर किसान भाई प्राप्त करे सोलर लाइट ट्रैप, 75% अनुदान पर है उपलब्ध

शेयर करें:
गोण्डा- सोलर लाइट ट्रैप से फसलों की सुरक्षित खेती की जा सकती है। यह सिस्टम इटियाथोक ब्लाक परिसर के राजकीय कृषि गोदाम से छूट पर किसान भाई नियमानुसार प्राप्त कर सकते है। गोदाम के प्रभारी/ एडीओ कृषि मजहर हुसैन ने बताया कि कृषक बन्धु फसलों को कीड़े-मकोड़ों से बचाने के लिए जहरीले रसायनों के स्थान पर सोलर लाइट ट्रैप का उपयोग कर सकते हैं। यह सोलर लाइट ट्रैप सेंसरयुक्त है, जो दिन में स्वतः चार्ज होता है तथा अंधेरा होते ही अपने आप चालू हो जाता है। खेत में फसल से लगभग 1 फीट ऊपर टांगने पर कीड़े मकोड़े इसमें आकर्षित होकर गिर जाते हैं, जिससे फसल सुरक्षित रहती है। इससे कीटनाशक दवाओं पर निर्भरता कम होती है और फसल कीटनाशक-मुक्त बनती है। उन्होंने बताया कि यह सोलर लाइट ट्रैप 75% अनुदान पर उपलब्ध है। इसका कुल मूल्य ₹635 है और इसपर अनुदान ₹431 है। गोदाम प्रभारी ने बताया कि इसपर अनुदान 431 रुपए डीबीटी के माध्यम से कृषक के बैंक खाते में प्राप्त होगा। एक ट्रैप लगभग 5 वर्षों तक प्रभावी रहेगा। इसको प्राप्त करने हेतु कृषक पंजीकरण अनिवार्य है।