लखनऊ :
किराए पर थार लेकर लूटपाट करने वाले सात लुटेरे गिरफ्तार,लूट नगदी बरामद।
लिफ्ट देने के नाम पर लूटपाट को देते है अंजाम।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना थाना सैरपुर क्षेत्र में थार सवार लुटेरों ने लिफ्ट देकर एक युवक के साथ मार पीट करते हुए हजारों की नगदी छीनने वाले शातिर सात लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके पास से लूट की नगदी एवं बिना नम्बर प्लेट की थार बरामद किया। शातिर लुटेरे किराए की थार वाहन से मुसाफिरों को लिफ्ट देकर मारपीट कर लूट करते है जिसके खिलाफ कई अपराधिक मुकदमे दर्ज है। लूटा का खुलासा करने लिए क्राइम ब्रांच व स्वाट/सर्विलांस टीम (डीसीपी उत्तरी) व थाना मड़ियांव पुलिस व थाना सैरपुर पुलिस और थाना बीकेटी पुलिस टीमें लगी हुई थी।
विस्तार :
ADCP नार्थ ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार पुलिस टीम ने थार में लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए सात लुटेरों को गिरफ्तार कर लूट की नगदी एवं देसी तमंचा,और बिना नम्बर प्लेट की थार वाहन बरामद किया है। गिरफ्तार लुटेरों का नाम 1- ऋषभ गोस्वामी ( 23) निवासी ग्राम सेवाई थाना सुशांत गुल्फ सिटी (व्यवसाय मजदूरी),2- अक्षय कुमार ( 25) निवासी ग्राम सेवाई थाना सुशांत गुल्फ सिटी (व्यवसाय मजदूरी),3- आलोक ( 19) निवासी ग्राम सेवाई थाना सुशांत गुल्फ सिटी (व्यवसाय मजदूरी), 4- शुभम पाण्डेय (20) निवासी ग्राम कोंडरा थाना सहजनवा जिला गोरखपुर (व्यवसाय मजदूरी),
5-ऋषभ पाण्डेय मूल निवासी ठाकुरद्वारा हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी व्यवसाय ( ट्रैवल एजेंट) 6- ज्ञानी (20) निवासी मोहीदीनपुर थाना पीजीआई जनपद लखनऊ (व्यवसाय मजदूरी) 7- रामफल रावत (30) निवासी निवासी मोहीदीनपुर थाना पीजीआई जनपद लखनऊ (व्यवसाय मजदूरी) करता है पूछताछ में चारों ने बताया कि वे किराए पर थार लेकर लिफ्ट देने के बहाने लोगों से लूटपाट करते है उसके बाद लूट का मामल आपस मे बॉट लेते है।
मुखबिर खास से सूचना मिली कि एक बिना नंबर की थार गाड़ी इंदौरा बाग अंडरपास से रैथा रोड होते हुए लोधमऊ किसान पथ की ओर जा रही है। सूचना पर पुलिस टीमों ने उन्होंने घेराबंदी करके लोध मऊ अंडरपास की सर्विस रोड से गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार ऋषभ गोस्वामी व अक्षय कुमार के विरुद्ध पूर्व से लखनऊ जनपद के अन्य थानों में चोरी व अन्य गंभीर धाराओं में कई मुकादमें दर्ज हैं।
बताते दे कि जनपद कानपुर के घाटमपुर क्षेत्र जाजपुर निवासी हृदयनारायण के साथ बीते दिनांक 01.02.2026 को लखनऊ सै घर जाने के लिए हैडिल चौराहा थाना सैरपुर पर गाडी का इंतजार कर रहे थे तभी एक काले रंग की थार आयी जिससे 100 रू0 में कानपुर छोडने की हुई बात पर मैं गाडी पर बैठ गया जिसमें 4 लोग पहले से सवार थे। सूनसान जगह पहुचे पर थार सवारों मारपीट कर हृदयनारायण से मोबाइल फोन, जेब में रखे 60,000 रू० छीन लिये जिसके बाद रिंग रोड से ले जाकर एक आलू के खेत में धक्का दे कर भाग गये।
पीडित के तहरीर के आधार पर थाना सैरपुर पुलिस ने मु0अ0सं0 13/2026 धारा 309 (6) बीएनएस पंजीकृत कर लुटेरों की गिरफ्तार के पुलिस टीम लगी हुई शुक्रवार थार लुटेरो को गिरफ्तार गिरोह का पर्दाफाश किया और शातिर लुटेरों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।
