शुक्रवार, 6 फ़रवरी 2026

गोण्डा- रूपईडीह ब्लाक के प्रा0वि0 मऊ शमशाबाद में वार्षिक उत्सव एवं उत्कर्ष फाउंडेशन द्वारा शिक्षा एवं स्वास्थ्य जागरूकता अभियान, पोषण वितरण कार्यक्रम सम्पन्न

शेयर करें:
गोण्डा- उत्कर्ष फाउंडेशन उप्र जनपद बलरामपुर द्वारा भारत डायनामिक्स लिमिटेड, हैदराबाद (रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार) के सहयोग से शिक्षा एवं स्वास्थ्य जागरूकता अभियान एवं न्यूट्रिशन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम रुपईडीह ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय मऊ शमशाबाद में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा वार्षिकउत्सव भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सदर बलरामपुर पलटूराम एवं विशिष्ट अतिथि बीईओ रूपईडीह शशांक सिंह व अवधेश दास जी महाराज रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एके तिवारी ब्लाक अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ ने की। कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने शिक्षा एवं स्वास्थ्य को समाज की प्रगति का आधार बताते हुए उत्कर्ष फाउंडेशन एवं भारत डायनामिक्स लिमिटेड द्वारा संचालित इस अभियान की सराहना की। विशिष्ट अतिथियो ने विद्यार्थियों को स्वच्छता, अनुशासन एवं नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित किया।
उत्कर्ष फाउंडेशन के संस्थापक डॉ रामानन्द तिवारी ने कहा कि स्वस्थ एवं शिक्षित समाज ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण करता है। संस्था की ओर से बच्चों को शिक्षा एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया तथा सभी विद्यार्थियों को पोषक आहार वितरित किया गया। विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों को मंत्रमुग्ध किया।
इस अवसर पर भाजपा नेता संतोष त्रिपाठी, इंचार्ज प्रधानाध्यापक श्रीमती अंकिता श्रीवास्तव, सहायक अध्यापक संजय तिवारी, श्रीमती जया पाण्डेय, रणविजय सिंह, शिक्षामित्र अयोध्या प्रसाद, क्रांति शुक्ला, मनोज मिश्रा एमडी माधवन इंफ़्राटेक, शिक्षामित्र पीके वर्मा, राकेश चतुर्वेदी (प्रशासक, उत्कर्ष फाउंडेशन), रवि ओझा, सौरभ तिवारी, भगवान चरण ओझा सहित विद्यालय के बच्चे एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।