शनिवार, 7 फ़रवरी 2026

गौतमबुद्धनगर: इकोटेक-3 में पुलिस मुठभेड़: शातिर बदमाश संजीव उर्फ सनी उर्फ रॉकी उर्फ ‘मौत’ घायल, अवैध तमंचा व चोरी का माल बरामद!!

शेयर करें:

 गौतमबुद्धनगर: इकोटेक-3 में पुलिस मुठभेड़: शातिर बदमाश संजीव उर्फ सनी उर्फ रॉकी उर्फ ‘मौत’ घायल, अवैध तमंचा व चोरी का माल बरामद!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

संदिग्ध कार की चेकिंग के दौरान फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दबोचा 27 मुकदमों में वांछित अपराधी

ग्रेटर नोएडा | 06 फरवरी 2026

दो टूक// थाना इकोटेक-3 क्षेत्र अंतर्गत बिजली घर जलपुरा के पास शुक्रवार को पुलिस और शातिर बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर भाग रहे बदमाश ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस की आत्मरक्षार्थ की गई कार्रवाई में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया।

घायल बदमाश की पहचान संजीव उर्फ सनी उर्फ रॉकी उर्फ मौत पुत्र अशोक, निवासी ग्राम तिलोटी, थाना सासनी, जनपद हाथरस के रूप में हुई है। आरोपी पर गौतमबुद्धनगर व अलीगढ़ जनपदों में चोरी, लूट व नकबजनी के कुल 27 गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

 ऐसे हुई मुठभेड़ की पूरी घटना

पुलिस के अनुसार, 06 फरवरी 2026 को थाना इकोटेक-3 पुलिस टीम जलपुरा बिजली घर के पास संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की नियमित चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही एक होंडा सिटी कार (UP-16 AJ-1757) को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक ने गाड़ी मोड़कर भागने का प्रयास किया।

भागते समय रास्ते में पानी भरा होने के कारण कार फंस गई। खुद को घिरा देख आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने संयम बरतते हुए आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें बदमाश घायल हो गया।

 मौके से भारी मात्रा में आपत्तिजनक व चोरी का सामान बरामद

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से—

  • ✔️ 01 अवैध तमंचा (.315 बोर)
  • ✔️ 01 जिंदा व 01 खोखा कारतूस
  • ✔️ 01 पीली धातु की चेन
  • ✔️ एक दीवार घड़ी
  • ✔️ कपड़े व मेकअप किट
  • ✔️ होंडा सिटी कार (UP-16 AJ-1757)

बरामद की है। घायल बदमाश को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

अपराध की दुनिया का पुराना खिलाड़ी, 27 मुकदमों का लंबा इतिहास

गिरफ्तार अभियुक्त संजीव उर्फ सनी उर्फ रॉकी उर्फ मौत का आपराधिक इतिहास बेहद संगीन है। आरोपी के खिलाफ—

  • NDPS एक्ट
  • चोरी (380 IPC)
  • लूट (392 IPC)
  • नकबजनी (457 IPC)
  • माल बरामदगी (411 IPC)

जैसी गंभीर धाराओं में गौतमबुद्धनगर और अलीगढ़ जनपद के विभिन्न थानों में कुल 27 मुकदमे दर्ज हैं।

 पुलिस कमिश्नरेट की सख्त चेतावनी

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।।